रांची। आज भारत को श्रीलंका के खिलाफ रांची में टी 20 मुकाबला खेलना है। आज अगर टीम इंडिया हारती है तो वो सीरीज हारती है। वैसे आज मैच टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के होमटाउन में हो रहा है इसलिए आज धोनी पर डबल प्रेशर होगा।
नटखट हो गई है साक्षी-माही की नन्हीं जीवा, देखें तस्वीरें
लेकिन इससे पहले टीम इंडिया रांची में धोनी के घर पर मेहमान बनकर गई और जमकर धोनी की बेटी जीवा संग मस्ती की। अपने इस मीठे पलों को एक सेल्फी हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने ट्विटर पर शेयर की है।
फिलहाल टीम ने पूरी मेहनत की है इस मैच के जरिये सीरीज में वापसी करने की, अब ये मेहनत क्या रंग लाती है ये तो आज होने वाला मुकाबला ही बतायेगा।
Latest and exclusive picture of @ImRaina with bhajji and cutie Ziva 😍😍😍 pic.twitter.com/jdi0wwHdkn
— Suresh Raina World ★ (@Raina_World) February 11, 2016