नई दिल्ली। भारत की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम को क्रिकेट प्रशंसकों ने चुन लिया है। इस टीम के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी सर्वाधिक लोकप्रिय हैं।
भारत के 500वें टेस्ट मैच को स्पेशल आैर यादगार बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्र्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी 'ड्रीम टीम' चुनने को कहा था। सोमवार को इसके नतीजे घोषित किए गए।
उरी हमले के 8 दिन बाद अब CRPF जवानों पर ग्रेनेड से हमला
राहुल द्रविड़ को सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्हें 96 फीसदी लाेेगों ने वोट किया। जबकि दूसरे नंबर 91 फीसदी वोटों के साथ रहे कपिल देव। युवराज सिंंह को इस लिस्ट में 12वें स्थान पर जगह मिली है।
500वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत पर Twitter पर लगा बधाइयों का तांता
200 टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर को 73 फीसदी वोट मिले। धोनी को सबसे सफल टेस्ट स्किपर चुना गया। उकनी कप्तानी में 60 में से 27 मैच भारत ने जीते हैं। उन्होंने कुल 90 टेस्ट मैच खेले और 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। बीसीसीआई ने अपने टि्वटर हैंडल पर सोमवार को ड्रीम टीम लिस्ट पोस्ट की।
1. सुनील गावस्कर(68%)
2. वीरेंद्र सहवाग (86%)
3. राहुल द्रविड़़ (96%)
4. सचिन तेंदुलकर (73%)
5. वीवीएस लक्ष्मण (58%)
6. कपिल देव (91%)
7. महेंद्र सिंंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर) (90%)
8. रविचंद्रन अश्विन (53%)
9. अनिल कुंबले (92%)
10. जवागल श्रीनाथ (78%)
11. जहीर खान (83%)
12. युवराज सिंह (62 %)