विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट की पिच से हटकर सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सहवाग ने ट्विटर जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ट्विटर पर सहवाग के फैन्स की संख्या 1 करोड़ हो गई है। सहवाग ने इसके लिए अपने फैन्स का शुक्रिया भी कहा। हमेशा अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। सहवाग ने ट्विटर पर करोड़पति बनते ही लिखा- 'मुझे ट्विटर करोड़पति बनाने के लिए आप सभी एक करोड़ लोगों को शुक्रिया। आप सब अद्भुत लोगों को 10 मिलियन बार धन्यवाद। आप सबको प्यार...
Thank you to all 1 crore of you for making me #TwitterCrorepati .10 million thanks to all you wonderful people. Love . pic.twitter.com/fOkXtznsgK
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 23, 2017
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए इकलौता दो तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर खूब सक्रिय रहते हैं। सहवाग के व्यंग्यात्मक तरीके से लिखे गए ट्वीट लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देते हैं। ट्विटर के जरिए सहवाग ने कई बड़े खिलाड़ियों पर मजाकिया अंदाज में चुटकियां ली हैं। हालांकि ट्विटर पर करोड़पति बनने वाले सहवाग पहले क्रिकेटर नहीं हैं उनसे पहले सचिन, कोहली करोड़ की संख्या से काफी आगे निकल चुके हैं।