ग्रेटर नोएडा। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर परविंदर अवाना की ग्रेटर नोएडा में 5 अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में अवाना पर अज्ञात लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अवाना दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। अवाना आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हैं। अवाना भारत की राष्ट्रीय टीम में भी डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें 21 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के लिए चुना गया था। हालांकि उन्हें केवल दो ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने को मिले जिसमें उन्होंने एक भी विकेट नहीं झटका।
Cricketer Parvinder Awana beaten up by five people in Greater Noida. Police begin investigation (file pic) pic.twitter.com/GyMOZrq7fV
— ANI UP (@ANINewsUP) July 21, 2017