तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक, पत्नी ने केंद्रीय मंत्री से की शिकायत

साक्षी धोनी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और शिकायत की। उन्होंने लिखा कि आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां तक की एप्लिकेशन तक सार्वजनिक कर दिया गया है।

By Brajesh Mishra

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लीक कर दी। एजेंसी की ओर से 'फैन मोमेंट' के तौर पर किए गए ट्वीट के साथ धोनी की तस्वीर भी शेयर की गई थी। जानकारी लीक होने पर क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और सीएससी से इसकी शिकायत की।

क्या किसी तरह की प्राइवेसी बची है?

क्या किसी तरह की प्राइवेसी बची है?

साक्षी धोनी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और शिकायत की। उन्होंने लिखा, '@rsprasad @CSCegov क्या किसी तरह से प्राइवेसी बची है? आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां तक की एप्लिकेशन तक सार्वजनिक कर दिया गया है।' इसके जवाब में रविशंकर प्रसाद ने लिखा, '@SaakshiSRawat यह सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। क्या इस ट्वीट में कोई निजी जानकारी शेयर की गई है?'

केंद्रीय मंत्री बोले- होगी कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री बोले- होगी कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री के सवाल पर साक्षी धोनी ने एक बार फिर जवाब दिया और लिखा, 'सर, एप्लिकेशन फॉर्म में लिखी गई निजी जानकारी लीक की गई है।' इस पर रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर ट्वीट किया और लिखा, 'मेरी जानकारी में यह मामला लाने का शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना गैरकानूनी है। इस मामले में जरूरी कार्रवाई होगी।' केंद्रीय मंत्री के जवाब पर साक्षी धोनी ने उन्हें धन्यवाद कहा लेकिन तब तक मामला ट्विटर यूजर्स और धोनी के फैंस तक पहुंच चुका था। READ ALSO: ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये

ट्विटर यूजर ने उठाया सवाल

ट्विटर यूजर ने उठाया सवाल

एक यूजर ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए लिखा और सवाल भी उठाया कि केंद्रीय मंत्री किस आधार पर ये कह रहे हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले नहीं थी, जबकि ट्वीट देखकर साफ होता है कि रविशंकर प्रसाद ने एजेंसी की ओर से किए गए ट्वीट को लाइक किया है।

विवाद के बाद हटाया गया ट्वीट

विवाद के बाद हटाया गया ट्वीट

बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम सीएई के एक ट्वीट के बाद हुआ जिसमें धोनी की तस्वीर के साथ फैन मोमेंट शेयर किया गया था। ट्वीट में लिखा था, 'क्रिकेटर महेंद्र धोनी और उनके परिवार ने VLE मारिया फारुकी के रांची स्थित CSE से अपना आधार अपडेट कराया है।' इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री को भी टैग किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ा तो ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X