|
शमी ने श्रीलंका में अशोक वाटिका गार्डन में घूमने जाने की कुछ तस्वीरें शेयर की
शमी ने ट्विटर पर श्रीलंका में अशोक वाटिका गार्डन में घूमने जाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोहम्मद शमी के अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव अपने परिवार के लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। शमी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हम रावण की अशोक वाटिक में हैं जहां रावण ने सीता को बंधक बनाया था। श्रीलंका के सीता एलिया में अशोक वाटिका गार्डन है।" इसके बाद लोगों ने शमी को घेरना शुरू कर दिया।
|
'सीता की बजाय मां सीता कहना चाहिए'
एक यूजर ने लिखा- ''आपको सीता की बजाय मां सीता कहना चाहिए। इसका ध्यान रखिए। आप सच्चे भारतीय हैं, इसमें कोई शक नहीं है।''
|
'गाय को मां बोलें या सीता को'
एक यूजर ने लिखा- भाई गाय को मां बोलें या सीता को? बहुत कन्फ्यूजन है।
|
भाई फिर से फतवा आने वाला है
नीरज शर्मा नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- ''भाई फिर से फतवा आने वाला है।''
|
हनुमान जी के पद चिन्हों पर पहुंचे उमेश यादव
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाइफ के साथ अशोक वाटिका के फोटो शेयर किए। इसमें उमेश हनुमान जी के विशाल पदचिन्ह के पास खड़े नजर आ रहे हैं।