इंग्लैंड में 1 जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी ने खिलाड़ियों का फोटोशूट करवाया रहा है। वैसे तो लगभग हर खिलाड़ी का फोटोशूट हुआ है लेकिन धोनी का कुछ खास है। दरअसल आईसीसी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी के फोटोशूट का 'बिहाइंड द सीन' शेयर किया गया है।
फोटो क्लिक कराते समय धोनी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। धोनी के चेहरे पर चैंपियंस वाली मुस्कान है। फोटोग्राफर धोनी को पोज देने के लिए कहता है। धोनी भी बिना किसी हिचकिचाहट के बल्ले को हाथ में लिए खड़े हो जाते हैं।
नई जर्सी में दिख रहे हैं धोनी
टीम इंडिया की नई जर्सी पहने धोनी कमाल के लग रहे हैं। नॉर्मल फोटो क्लिक कराने के बाद फोटोग्राफर धोनी को बैट कंधे पर रखने के लिए कहता है। जिसके बाद धोनी अपने बल्ले को कंधे पर रख दोनों हाथों से योद्धा की तरह खड़े हो जाते हैं। 56 सेकेंड के वीडियो में धोनी कई पोज देते नजर आए।
यहां देखें माही के फोटोशूट का वीडियोः-
Behind the scenes as @msdhoni has his #CT17 photoshoot! 📸 pic.twitter.com/6u8YqR6nXa
— ICC (@ICC) May 27, 2017