नई दिल्ली। जी हां आपने सही सुना 22 साल...अब आप पूछेंगे कि कोहली ही क्यों? तो सुनिए इस बार टीम इंडिया के टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद यह पहला मौका है जब विराट कोहली को किसी लंबी सीरीज की जिम्मेदारी दी गई है।
हालांकि विराट ने जून में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की कप्तानी की थी लेकिन वो केवल एक मैच था, लेकिन इस बार श्रीलंका के खिलाफ यह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज है। इससे पहले श्रीलंका में केवल मोहम्मद अजहरूरद्दीन की ही कप्तानी में भारत टेस्ट सीरीज जीता है। उसके बाद ना तो सौरभ गांगुली और ना ही महेन्द्र सिंह धोनी को यह कारनामा करने का मौका मिला है।
पहली बार अनुष्का के साथ रेड-कार्पेट पर साथ नजर आये विराट कोहली, देखें तस्वीरें
ऐेसे में सभी की उम्मीदें विराट कोहली के प्रति काफी बढ़ गई हैं। मालूम हो कि श्रीलंका के खिलाफ भारत 12 अगस्त से तीन टेस्ट मैंचों की सीरीज खेलेगा। भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में 2 अगस्त को ही श्रीलंका रवाना हो गई है।
OMG: पाकिस्तान में दिखा विराट कोहली का हमशक्ल,देखें तस्वीर
श्रीलंका रवाना होने से पहले विराट ने मीडिया से कहा कि हमारे पास पर्याप्त समय हैं चीजों को समझने के लिए इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि हम और हमारी टीम श्रीलंका में आशा के अनुरूप प्रदर्शन करेगी।