तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के टीम में होने पर अजीत आगरकर ने उठाये सवाल

लखनऊ। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाद अजीत आगरकर ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम में जगह पर सवाल उठाये हैं। आगरकर ने चयनकर्ताओं से धोनी का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाए।

जानिय किन 5 वजहों से धोनी से नफरत करते हैं लोग

आगरकर ने कहा कि चयनकर्ताओं को बतौर कप्तान धोनी के पर्फार्मेंस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि धोनी को ना सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी देखा जाना चाहिए और उनके प्रदर्शन को उनके चयन का आधार बनाना चाहिए।

आगरकर ने कहा कि धोनी ने टीम के लिए अपना काफी योगदान दिया है लेकिन उन्हें टीम पर बोझ नहीं बनने देना चाहिए। उनके प्रदर्शन को भी देखा जाना चाहिए। धोनी को कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है, उनका प्रदर्शन पहले की तुलना में काफी गिरा है।

टी-20 की हार के बाद धोनी ने मांगी खास पिच

धोनी के पहले के बेहतर प्रदर्शन का यह मतलब कतई नहीं है कि आज टीम के नीचे जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। आगरकर ने धोनी के नंबर चार पर बल्लेबाजी के फैसले पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे एक बेहतर खिलाड़ी हैं ऐसे में धोनी का नंबर चार पर आने पर एक बार फिर सोचना चाहिए।

आगरकर ने धोनी की बल्लेबाजी की क्षमता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि धोनी अब पहली ही गेंद से शॉट खेलना नहीं शुरु करते हैं अब वह अपना समय लेते हैं। यही नहीं पिछले कई सीरीज में धोनी का प्रदर्शन गिरा है।

धोनी को हमेशा ही उपर खेलने के लिए कहा जाता था इसकी मुख्य वजह थी उनका क्रीज पर आते ही रन बटोरना। आगरकर चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद टीम के चयन पर बड़ा फैसला लिया जाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X