मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस पहनकर मुश्किल में फंसी राखी सावंत, केस दर्ज
मामला राजस्थान के राजसमंद का है, जहां कांकरोली में एक शख्स ने अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
राजसमंद (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस पहनना अभिनेत्री राखी सावंत के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।

राखी सावंत के खिलाफ केस
मामला राजस्थान के राजसमंद का है, जहां कांकरोली में एक अधिवक्ता ने अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
राखी सावंत ने अगस्त महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस पहनी थी। राखी की पीएम मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थी।
कांकरोली पुलिस थाने के एसएचओ लक्ष्मण राम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राखी सावंत के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
कांकरोली थाने के एसएचओ ने दी जानकारी
कांकरोली थाने के एसएचओ ने बताया कि अधिवक्ता प्रजीत तिवारी ने सोशल मीडिया में वायरल हो रही राखी सावंत की तस्वीरों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है।
अधिवक्ता प्रजीत तिवारी ने राखी सावंत पर कथित तौर पर अश्लीलता परोसने और प्रधानमंत्री की मर्यादा को गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।
कांकरोली के एसएचओ के मुताबिक राखी सावंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी मामले में जांच चल रही है। बता दें कि राखी सावंत ने अगस्त में अमेरिका के दौरे के दौरान ये ड्रेस पहनी थी।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications