पाकिस्तान: होटल में डांस पार्टी करते 50 गिरफ्तार
पाकिस्तान में डांस पार्टी करते 50 गिरफ्तार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान पुलिस ने रविवार रात को इस्लामाबाद के एक होटल में डांस पार्टी कर रहे 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर अश्लीलता फैलाने, रात में तेज म्यूजिक बजाने और नशा करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पाक अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक 34 पुरुष और 16 महिलाओं को पार्टी से गिरफ्तार किया गया है।
रविवार रात को गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को सोमवार को मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया। पुलिस ने होटल में बड़ी संख्या में लोगों के तेज संगीत बजाकर डांस करने और टोबेको नियमों का उल्लंघन करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने छापा मार सभी को गिरफ्तार किया था। होटल के मालिक और मैनेजर पर भी केस दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान में इस तरह की पार्टी को पहले भी पुलिस रुकवाती रही है। इसी साल मई में लाहौर के सोजो पार्क में पार्टी कर रहे लोगों को पुलिस ने तब वहां से हटा दिया था जब एक धार्मिक संगठन के नेता ने इसका विरोध किया था और पुलिस से इसे बंद कराने को कहा था।
पढ़ें- पाकिस्तान के टीवी चैनल पर ग्लोबल आतंकी सैयद सलाउद्दीन ने कुबूली भारत में आतंकी हमलों की बात