हे भगवान! गर्मी इतनी की पिघल गई दिल्ली की सड़क
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश का लगभग हर हिस्सा गर्मी की मार झेल रहा है। पारा ऊपर की ओर भाग रहा है तो लोगों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। तापमान और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का असर इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां की सड़के तक पिघलती जा रही है। राजधानी में खुली और चौड़ी सड़कों पर भीषण गर्मी का असर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। गर्मी की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा पिघल गया है और उसकी वजह से सड़क पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग और ब्रेकर्स का शेप भी बिगड़ गया है।
'मई' में गर्मी से 'मर' रहा भारत, जानिए किस राज्य में कितनी मौतें
सफदरजंग अस्पताल के पास बनी चौड़ी सड़क का बड़ा हिस्सा पिघल गया है।जानकारों का मानना है कि घटिया क्वॉलिटी के बिटुमिनस के इस्तेमाल से सड़कें पिघल रही हैं। वहीं विकास मार्ग, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, रोहतक रोड समेत कई प्रमुख बड़ी और चौड़ी सड़कों के बड़े हिस्से पिघलते जा रहे हैं।
दिल्ली में सड़कों से डागर पिघलने का मुद्दा विदेशी अखबारों में भी छाया हुआ है। दिल्ली की पिघली हुई सड़कों की तस्वीरें छापी जा रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि ये सब घटिया क्वालिटी की डागर के इस्तेमाल से हुआ है।