दिल्ली में हॉरर किलिंग, शादी के 72 घंटों बाद ही मां-बाप ने बेटी को किया आग के हवाले
नयी दिल्ली। जिसे जन्म दिया, जिसका पालन-पोषण कर बड़ा किया। शादी के सपने देखें, लेकिन जब डोली उठाने का वक्त आया तो उसे आग के हवाले कर दिया। आखिर क्यों? सवाल बहुत है, लेकिन उस मां-बाप के पास जवाब सिर्फ एक है सम्मान। जी हां दिल्ली के एक मां-बाप ने अपने झूठे सम्मान के खातिर अपनी नयी नवेली दुल्हन बेटी को मौत के हवाले कर दिया।
दिल्ली के द्वारका इलाके में खौफनाक हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की के मां-बाप ने अपनी बेटी की शादी के 72 घंटे के बाद ही अपनी बेटी को आग के हवाले कर दिया और उसकी हत्या कर दिया।
पुलिस ने लड़की के माता-पिता को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने 12 नवंबर को अभिषेक सेठ नामक एक पंजाबी लड़के के साथ शादी कर ली थी। अंतरजातीय विवाद के कारण लड़की के माता-पिता इस शादी से खुश नहीं थे।
शादी के दो दिन बाद लड़की के माता-पिता ने उसे अपने घर बुलाया। बाद में उसे घर में ही आग के हवाले कर दिया। लड़की के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पतिकी शिकायत पर लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।