क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सावधान! दिल्ली में लौट आया तेंदुआ, खौफ में जी रहे हैं लोग

Google Oneindia News

नयी दिल्ली। दिल्ली में तेंदुआ एक बार फिर से लौट आया है। इस बार वो अकेला नहीं बल्कि उनके दो बच्चे भी उसके साथ है। तेंदुए के खौफ से दिल्ली सिहर उठी है। हालत ये है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।

leopards

दिल्ली के यमुना खादर इलाके में तेंदुए के डर से लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। तंदुए ने उनके मवेशियों को निशाना बनाया है। लोग तेंदुए के घर से शाम होते ही घरों में दुबक जाते है। चश्मीदीदं की माने तो उन्होंने कई बार यमुना के पास तेदुंए के पैरों के निशान देखे हैं।

वहीं न्यू उस्मानपुर में तेंदुए का शव मिलने के बाद लोग पहले ही खौफ में थे। अब उसके पंजे के निशान से वहां दहशत और बढ़ गई है। चश्मदीदों का कहना है कि मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ इलाके में है। लोगों में खौफ इस कदर है कि लोग इलाका छोड़कर वहां से जा रहे हैं।

वहीं वन विभाग भी अपनी ओर से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग की तरफ से तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को प्रशासन ने हटा दिया है। तेंदुएं के खौफ की वजह से मजदूर इन इलाकों में जाने से मना कर रहे हैं। लोगों का धंधा मंदा पड़ने लगा है। ऐसे में जब तक वन विभाग इन तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी नहीं पा लेता लोगों के मन में बैठा खौफ खत्म नहीं हो पाएगा।

Comments
English summary
Beware! Leopards are back in Delhi. Residents of Yamuna Khadar area have witnessed the presence of three big cats. They are territorial animals and it's possible for them to be near riverine forests along the Yamuna.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X