मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महिला के यौन उत्पीड़न में फंसा मशहूर सिंगर, पुलिस ने हिरासत में लिया

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

मुंबई। विख्यात पंजाबी और सूफी सिंगर यश वडाली के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार वडाली के महिला ने आरोप लगाया है कि गोरेगांव में वो अपने दोस्त के फ्लैट पर कुछ अन्य दोस्तों के साथ थी जहां यश भी मौजूद थे। 39 वर्षीय महिला का आरोप है कि जब उसने यश से गाना गाने का आग्रह किया तो उसकी कॉलर पकड़ कर खिंची और उसके साथ गाली गलौच किया।

 प्रसिद्ध गायक यश वडाली पर छेड़छाड़ का आरोप, हिरासत में

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष भंडारे ने जानकारी दी कि महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वडाली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और धारा 504 के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि घटना शाम 5 बजे की है। इसके बाद पुलिस वडाली को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।

यश, वडाली ब्रदर्स के परिवार से जुड़े हैं। पंजाबी और हिन्दी में गाने के साथ वो म्यूजिक कंपोजिंग का काम भी करते हैं। यश ने मीका सिंह के साथ कुछ स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुके हैं।

Comments
English summary
Yash Wadali booked for molestation
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X