नवाजुद्दीन को रामलीला से हटाए जाने पर बोले आदित्य ठाकरे, हम इसका समर्थन नहीं करते
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रामलीला से हटाए जाने को लेकर हुए विवाद से शिवसेना ने खुद को अलग कर लिया है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं।

रामलीला में एक्टिंग करना चाहते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
पूरा विवाद उस समय सामने आया जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर बुढ़ाना में हो रही रामलीला में हिस्सा लेने की योजना बनाई थी। कथित तौर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन्हें इससे हटने के लिए कहा था।
इसी विवाद पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी कृत्य का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि मैंने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात करके उन्हें इस बारे में अवगत करा दिया। हमने उनसे कहा कि जिस मुद्दे को लेकर उन्हें रामलीला में शामिल होने से रोका गया शिवसेना उसका समर्थन नहीं करती है।
आदित्या ठाकरे ने पूरे विवाद से पार्टी को अलग किया
इतना ही नहीं आदित्य ठाकरे ने बुढ़ाना में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रामलीला में एक्टिंग करने से रोकने वाले शख्स के बारे में कहा कि ये साफ नहीं है कि कथित व्यक्ति पार्टी का पदाधिकारी है या नहीं। हालांकि उसने जो कदम उठाया है पार्टी उसका समर्थन नहीं करती है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रामलीला समिति के कार्यक्रम में आए थे। उसी दौरान उन्होंने यहां होने वाली रामलीला में किरदार निभाने की इच्छा जतायी थी।
कथित तौर पर शिवसेना से जुड़े कुछ नेताओं ने उन्हें रामलीला में शिरकत करने से रोक दिया। उनकी दलील थी कि वह एक मुस्लिम हैं और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
कांग्रेस ने साधा शिवसेना पर निशाना
बाद में शिवसेना के मुजफ्फरनगर प्रमुख मुकेश शर्मा और 19 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बीच पूरे मामले पर कांग्रेस ने शिवसेना पर निशाना साधा है।
कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने कहा कि ऐसी घटना से अलग करने से अच्छा है कि पार्टी दोषी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि शिवसेना आगामी निगम चुनाव के मद्देनजर इस मामले से खुद को अलग कर रही है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications