मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मुंबई: भाजपा पार्षद की बीवी के होटल में चलता मिला सेक्स रैकेट, विदेशी लड़कियां भी मिलीं

मुंबई: भाजपा पार्षद की बीवी के होटल में चलता मिला सेक्स रेकैट, विदेशी लड़कियां भी मिलीं

By Rizwan
Google Oneindia News

मुंबई। मुंबई के कल्याणी इलाके में भाजपा पार्षद की पत्नी के होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। ठाणे पुलिस की एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग सेल ने बुधवार को यहां छापा मारकर होटल के छह कर्मारियों को गिरफ्तार किया और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई चार लड़कियों को छुड़ाया गया। छुड़ाई गई महिलाओं में एक बांग्लादेश की भी है।

racket at Kalyan hotel owned by BJP corporator wife

मिडे डे की खबर के अनुसार, रिलेक्स होटल और गार्डन नाम का ये होटल भाजपा पार्षद नितिन पाटिल की पत्नी रंजना पाटिल के नाम है। पुलिस ने पूछताछ के लिए रंजना को भी बुलाया है। हालांकि सेक्स रैकेट से भाजपा नेता की पत्नी का कोई कनेक्शन है या नहीं, इसको लेकर पुलिस ने अभी कुछ नहीं कहा है।

नितिन पाटिल ने इस मामले पर कहा कि उन्होंने होटल को किराए पर दिया हुआ है, ऐसे में होटल में क्या किया जा रहा था इस बात की जानकारी उनको नहीं है। पाटिल ने कहा कि मामले में उनके नाम को नहीं घसीटना चाहिए। पुलिस ने होटल से जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनको तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

युवती के साथ गैंगरेप की ऐसी घटना कि सबने कर ली आंखे बंद!

English summary
racket at Kalyan hotel owned by BJP corporator wife
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X