पाक में भारतीय फिल्मों से बैन हटने पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे
पाकिस्तानी सिनेमाघरों के भारतीय फिल्मों से बैन हटाने पर बॉलीवुड सितारों ने खुशी जाहिर की है। सितारों ने इस कदम का स्वागत किया है।
मुंबई। भारत-पाक रिश्तों में लगातार तनाव के बीच पाकिस्तान से एक अच्छी खबर आई है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर लगा बैन हटा लिया गया है। अब दोबारा से पाक सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में दिखाई जाएंगी। इसको लेकर बॉलीवुड सितारों ने खुशी जाहिर की है।
सितंबर में उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हमले के बाद भारत और पाक के बीच लगातार तनाव का असर दोनों देशों के कलाकारों और फिल्मों पर भी पड़ा है। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो पाकिस्तान में भी सिनेमाघरों के मालिकों ने बॉलीवुड फिल्मों को दिखाना बंद कर दिया।
पढ़ें- अनिल कपूर की बेटी ने सरेआम कुबूला, कच्ची उम्र में हुई थी जबरदस्ती
पाक के सिनेमाघरों के मालिकों ने हाल ही में फिर से बॉलीवुड फिल्मों के दिखाए जाने का फैसला किया है। इस पर बॉलीवुड सितारों ने भी खुशी जाहिर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने इस पर कहा कि 'मेरा मानना है, कला को दुनिया के हर कोने में जाना चाहिए इसलिए मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं।'
काजोल ने कहा कि ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि वो इस फैसले का स्वागत करती हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि ये बहुत ही अच्छी खबर है, मैं इसे सुनकर खुश हूं।
बारत-पाक तनाव के बाद लगा था बॉलीवुड फिल्मों पर प्रतिबंध
उरी हमले के बाद महाराष्ट्र के दो राजनीतिक दलों शिवसेना और मनसे ने पाक कलाकरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मनसे ने पाक कलाकारों को भारत में रहने पर भुगत लेने की धमकी दी थी। साथ ही पाक कलाकारों की फिल्में भारत में रिलीज ना होने देने की बात भी कही।
विरोध के बाद पाक कलाकार अपने देश को लौट गए, इसके बाद भारत में जी चैनल ने पाकिस्तानी सीरियलों पर भी बैन लगा दिया। वहीं पाक मे भी भारतीय फिल्मों का विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद पाक में सिनेमाघरों के मालिकों ने भारतीयों फिल्मों को दिखाना बंद कर दिया।
हिंदी गाने पर इस लड़की ने किया ऐसा डांस, अरब वाले भी हुए हैरान
पाक में भारतीय फिल्में बेहद मशहूर हैं और सिनेमाघरों का ज्यादातर बिजनेस बॉलीवुड फिल्मों से ही आता है, ऐसे में सिनेमाघरों को नुकसान का सामना करना पड़ रह था। ऐसे में फिर से भारतीय फिल्मों को दिखाने का फैसला किया गया है।