ठाणे: लड़की का पीछा करना पड़ा भारी, हुई 1 साल की कैद
महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स लड़की का लगातार पीछा कर रहा था। अदालत ने उसे 1 साल की सजा दी है।
ठाणे। महाराष्ट्र स्थित ठाणे में एक शख्स को लड़की का पीछा करना भारी पड़ गया। अदालत ने शख्स को 1 साल की सजा सुनाई है। मामला ठाणे के उत्तान का है, जहां 24 वर्षीय शख्स स्विडन ग्रेसन गोलसो , स्कूल जाने वाली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था।
नौंवी क्लास में पढ़ने वाली लड़की जब छुट्टी के दिन अपने अंकल के घर टीवी देखने जाती थी, तभी गोलसो ने इसे देख लिया था। जानकारी के मुताबिक लड़की के अंकल ने गोलसो को अपनी नाव पर काम करने के लिए नौकरी पर रखा था।
लड़की के वकील ने अदालत को बताया कि कई बार मुलाकात होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। गोलसो अमूमन लड़की को अकेला पाकर उससे छेड़खानी करता था। मामले से जुड़े जज ने कहा कि गोलसो उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश करता था।
गोलसो अमूमन लड़की से यौन संबंधों से जुड़ी अंट-शंट बातें कहता था। इसके बाद वो लगातार लड़की से मिलने की कोशिश करता था। बावजूद इसके कि लड़की ने उससे मुलाकात करने से मना कर दिया था, वो उससे मिलने की कोशिश करता था।
गोलसो को सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि शिकायत के मद्देनजर सबूत है कि आरोपी लगातार लड़की का पीछा करता था। जब वो स्कूल से आती थी तो उसे देखा करता था। वहीं गोलसो ने अदालत से कहा है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां बूढ़ी हैं। हालांकि लड़की के वकील ने कोर्ट से कहा था कि गोलसे को अधिकतम सजा दी जाए।
ये भी पढ़ें: सांसद के तौर पर 'इंडिया' का नाम बदलवाना चाहते थे यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ