VIDEO: 50 साल लिव-इन रिलेशन के बाद 80 साल में अब शादी
दोनों के चार लड़के और नाती-पोते भी हैं। 80 साल के सूखे कुशवाहा और 75 साल की हरिया ने अपनी उम्र के आखरी पड़ाव में शादी करने का फैसला लिया।
मध्यप्रदेश। टीकमगढ़ के पेतपुरा गांव में एक 80 साल का दूल्हा देखने को मिला। इस उम्र में अब शादी जब दोनों पिछले 50 साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे। इस शादी का गवाह पूरा गांव और नाती-पोते भी बने।
पेतपुरा गांव में 50 साल पहले सूखे कुशवाहा को हरिया से प्रेम हो गया था। उस समय परिवार और समाज के लोगों को ये मंजूर नहीं हुआ। इसलिए सूखे ने अपनी प्रेमिका हरिया के साथ रहने का फैसला लिया। वो दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों के चार लड़के और नाती-पोते भी हैं। 80 साल के सूखे कुशवाहा और 75 साल की हरिया ने अपनी उम्र के आखरी पड़ाव में शादी करने का फैसला लिया।
इस फैसले का परिवार के लोगों ने भी स्वागत किया। दोनों की शादी को लेकर पंडित से मुहूर्त लिया गया। जिसके वाद पूरी रीती-रिवाज से दोनों की शादी हुई। गांव में बारात निकाली गई और जयमाला भी हुई। जिसके बाद दोनों ने साथ फेरे लिए और जीवन भर के लिए फिर से एक-दूजे के हो गए।
Read more: PICS: चित्रांगदा के साथ नजर आएगी सहारनपुर की ये हॉट एक्ट्रेस
देखिए VIDEO...