तीन साल बच्चा नहीं होने पर पंचायत ने दिया अजीबोगरीब फरमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत का एक और तुगलकी फरमान सामने आया है। निगोहां मे एक महिला की शादी के तीन साल बाद भी जब वह मां नहीं बन सकी तो शादी को खत्म कर पति-पत्नी को अलग रहने का फरमान सुनाया गया है।
यही नहीं पंचायत के फरमान के आगे किसी की कुछ बोलने की भी हिम्मत नहीं हो रही है। इस फरमान के बाद पति ने दहेज का सारा सामान वापस कर दिया और महिला के परिवार वाले उसे साथ लेकर मायके चले गये।
निगोंहा के बेनीगंज गांव में तीन साल पहले बछरावां की लड़की से हुआ, जिसके बाद तीन साल बीत गये और महिला को बच्चा नहीं हुआ। ससुराल वालों के तानों से तंग आकर महिला अपने मायके चली गयी।
लेकिन महिला के ससुराल वालों ने पूरा मामला पंचायत को सुनाया, जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया. जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक तरफ जहां महिला ने ससुराल वालों पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया तो ससुराल वालों ने महिला में कमी निकाल दी।
इस पूरे विवाद और दोनों पक्षों को सुनने के बाद पंचायत ने पति-पत्नी को अलग-अलग रहने का फरमान सुना दिया। साथ ही एक लिखित में इस बात का आश्वासन लड़के के पक्ष की ओर से दिया गया कि दहेज का पूरा सामान वापस किया जाएगा