नोटबंदी पर मायवाती ने कहा-भाजपा और मोदी के बुरे दिन आने शुरू
मोदी और भाजपा के अच्छे दिन नहीं बल्कि बुरे दिन आने शुरू।
लखनऊ। नोटबंदी को लेकर विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ है। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया ने भी नोटबंदी पर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। मायावती ने मोदी सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद अब मोदी और भाजपा के अच्छे दिन नहीं बल्कि बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा कि इस फैसले के बाद यूपी समेत किसी भी दूसरे राज्य में भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को भ्रमित किया। लोक लुभावने वादे किए, लेकिन अब यूपी की जनता समेत देशभर के लोग भाजपा ने उनके वादों के साथ-साथ नोटबंदी के फैसले का हिसाब लेगी।
BJP ab UP ke saath kisi aur jagah bhi ab apni sarkaar nahi bana payegi: BSP Chief Mayawati pic.twitter.com/NIfPQkv76c
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
UP sahit poore desh ki janta BJP se unke Lok Sabha chunavi vado ke saath saath & note bandi ke faisle ka bhi hisaab legi: Mayawati pic.twitter.com/mHqr0aXpaY
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
वहीं इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे पर मायावती ने कहा कि दुख की बात है कि पीएम हादसे के शिकार लोगों से मिलने कानपुर नहीं गए। उन्होंने कहा कि लोगों के दुखों में शामिल होना पीएम के मिजाज में नहीं।
Dukh ki baat hai ki wo (PM Modi) wahan (Kanpur derailment site) nahi gaye, doosron ke dukh mein shaamil hona unke mijaaz mein nahin:Mayawati pic.twitter.com/MHtnOZ8ZpY
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016