Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये यूपी है- यहां कभी सब्जी खरीदने तो कभी चाय पीने के लिए रोक दी जाती है ट्रेन

लखनऊ। आपने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ओमकारा देखी होगी जिसमें ट्रेन में सफर कर रहे नेता जी ट्रेन को वापस मोड लेने के लिए कहते हैं। कुछ इसी अंदाज में वरिष्ठ रेल अधिकारी चाय पीने के लिए पूरी ट्रेन ही रुकवा देते हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को जब चाय की तलब लगी तो उन्होंने पैंट्री की चाय की बजाए रेलवे स्टेशन की चाय के लिए बरेली स्टेशन पर ट्रेन को तकरीबन 8 मिनट तक रोके रखा।

वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस जिसका लखनऊ के बाद सीधे मुरादाबाद में ही स्टॉपेज है, उसे बरेली में रोक दिया गया। ट्रेन बरेली में आठ मिनट तक रूकी यह यहां के स्टेशन मास्टर के रजिस्टर में भी दर्ज है।

वहीं इस पूरे प्रकरण पर मुरादाबाद के डिवीजनल मैनेजर प्रमोद कुमार इस पूरे मामले से अनजान हैं। उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेकर इसकी जांच कराने की बात कही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कानपुर के पास सब्जी लेने के लिए ट्रेन ड्राइवर ने रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन को काफी देर खड़ा रखा। ड्राइवर सब्जी लाने के बाद ही ट्रेन को वापस लेकर गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+