झांसी न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

झांसी में शुरु भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक, राजनाथ होंगे शामिल

Google Oneindia News

झांसी। उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गयी है। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक झांसी में शुरु हो गयी है। मीटिंग में पार्टी के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री सहित तमाम लोग मौजूद हैं। बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा आपस में मिली हुई हैं और दोनों ही पार्टियां प्रदेश को खोखला कर रही हैं।

मोदी के मंत्री बोले- 'हम नहीं चाहते कांग्रेस मुक्त भारत'मोदी के मंत्री बोले- 'हम नहीं चाहते कांग्रेस मुक्त भारत'

Top BJP leaders attend the BJP state executive meet in Jhansi

उन्होंने अखिलेश यादव को सबसे असफल मुख्यमंत्री भी करार दिया है। दो दिन तक चलने वाली भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक झांसी की भानी देवी गोयल सरस्वती विद्यामंदिर में चल रही है। इस बैठक का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने की। बैठक में प्रदेश के 550 पदाधिकारियों समेत प्रदेश के 8 केंद्रीय मंत्री भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी चार बाद इस बैठक में हिस्सा लेंगे, बैठक में केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के नेताओं के लिए अलग-अलग खाने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही 600 लोगों के बैठने के लिए एयरकंडीशंड पंडाल बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्रियों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा संतोष गंगवार, महेंद्र नाथ पांडेय, महेश शर्मा, कृष्णा राज, मनोज सिन्हा, साध्वी निरंजन ज्योति और संजीव वात्ययान मीटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, ओम माथुर, दिनेश शर्मा व महेंद्र सिंह बी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

Comments
English summary
Top BJP leaders attend the BJP state executive meet in Jhansi. Rajnath Singh to attend the meet after four year for the first time.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X