पाक अधिकृत कश्मीर क्या भारत के बाप का है: फारूख अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, भारत कश्मीर पर अपने बाप-दादा से मिली जायदाद की तरह दावा नहीं कर सकता।
कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पीओके पर भारत के दावे का कोई तुक नहीं है, क्योंकि पीओके भारत का नहीं पाकिस्तान का हिस्सा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भारत की संसद में संसद में पीओके को भारत का अभिन्न अंग बताए जाने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि 'पीओके क्या आपके (भारत) बाप का है?'। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे पीओके को अपना हिस्सा नहीं कह सकता।
शुक्रवार को चेनाब घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि पीओके पाकिस्तान के कब्जे में है और इस सच को भारत को समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत कश्मीर पर अपने बाप-दादा से मिली जायदाद की तरह दावा नहीं कर सकता।
अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर मसले पर भारत के साथ पाकिस्तान भी एक पक्ष है और भारत की सरकारों ने इसे माना भी है। अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो पीओके को पाकिस्तान से वापस ले सकें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ना तो भारत पीओके वापस ले सकता है और ना ही पाकिस्तान में इतनी ताकत है कि वो कश्मीर को भारत से छीन ले।
अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर का अवाम पिस रहा है। अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान से बातचीत कर अमन के रास्ते तलाशने चाहिए।
भारत को हिन्दू राष्ट्र कहने पर दे चुके हैं कश्मीर के अलग होने की धमकी
इससे पहले फारूक अब्दुल्ला आरएसएस चीफ मोहन भागवत के भारत को हिन्दू राष्ट्र कहने पर उनपर निशाना साध चुके हैं। पिछले हफ्ते नेशनल कॉन्फ्रेस की एक मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर आरएसएस के चीफ भारत को हिन्दू राष्ट्र कहते हैं तो हम साफ करना चाहते हैं कि कश्मीर हिन्दू राष्ट्र भारत का हिस्सा नहीं रहेगा। अब्दुल्ला ने श्रीनगर में ये बात कही थी।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर उस भारत का हिस्सा है, जहां हर मजहब को बराबर के हक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भागवत ने जो कहा वो संविधान के खिलाफ इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
-
Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती -
Pakistan Electricity Crisis: पाक में सिर्फ 25 दिन की बची बिजली! 70% इलाकों की होगी बत्ती गुल, गैस सप्लाई ठप -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications