Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए आयरलैंड के पीएम लियो के हैंडसम डॉक्‍टर ब्‍वॉयफ्रेंड के बारे में

डबलिन। 38 वर्ष के लियो वरदकर अब आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री हैं। भारतीय मूल के लियो पहले भारतीय हैं जिन्‍हें आयरलैंड की कमान मिली है। इसके साथ ही वह पहले ऐसे गे हैं जिन्‍हें आयरलैंड की कमान मिली है। वर्ष 2015 में एक रेडियो शो के दौरान लियो ने सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया था कि वह एक गे हैं और अपने पार्टनर के साथ काफी खुश हैं। आइए आपको लियो के इसी हैंडसम ब्‍वॅयफ्रेंड से मिलवाते हैं।

कौन हैं ब्‍वॉयफ्रेंड मैथ्‍यू

कौन हैं ब्‍वॉयफ्रेंड मैथ्‍यू

लियो की ही तरह उनके ब्‍वॉयफ्रेंड 30 वर्ष के मैथ्‍यू या मैट बैरेट एक डॉक्‍टर हैं और वह लियो के लिए किसी चट्टान से कम नहीं हैं। हर मुश्किल में वह लियो के साथ रहे हैं और उनका समर्थन करते हुए नजर आए थे। लियो और मैथ्यू पिछले 18 माह से साथ हैं। दोनों का रिश्‍ता उस समय लाइमलाइट में आया जब एक रेडियो शो पर लियो ने अपने गे होने का ऐलान किया।

सेम सेक्‍स मैरिज को मिली मंजूरी

सेम सेक्‍स मैरिज को मिली मंजूरी

आयरलैंड वर्ष 2015 में दुनिया का पहला ऐसा देश बना था जिसने सेम सेक्‍स मैरिज को मंजूरी दी थी। इसी वर्ष लियो ने भी ऐलान किया था कि वह एक गे हैं और उन्‍हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है। इसके साथ ही दोनों का रिश्‍ता सुर्खियों में आया था।

एक ही दिन होता बर्थडे

एक ही दिन होता बर्थडे

लियो और मैथ्‍यू एक साथ छुट्टियों पर जाते हैं और एक ही दिन अपना बर्थडे भी मनाते हैं। दोनों के परिवार वाले एक दूसरे से मिल चुके हैं। इनकी शादी की तारीख पर अभी कोई मोहर नहीं लगी है लेकिन माना जा रहा है अब जबकि लियो प्रधानमंत्री बन चुके हैं तो दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री एंडा केनी ने जब इस्‍तीफा दिया तो सबकी नजरें प्रधानमंत्री पद के लिए लियो पर ही टिकी थीं।

 खुद को फिट रखने का शौक

खुद को फिट रखने का शौक

लियो और मैथ्‍यू दोनों को ही फिटनेस का एक जैसा शौक है और दोनों एक साथ रनिंग के लिए जाते हैं और एक साथ हाइकिंग भी करते हैं। हाल ही में लियो ने जब अपना 38वां बर्थडे मनाया जो एक पब में पार्टी रखी गई। दोनों ने जो केक काटा उस पर 'हैप्‍पी बर्थडे लियो एंड मैट' लिखा हुआ था।

एक ही क्‍लब में करते हैं पार्टी

एक ही क्‍लब में करते हैं पार्टी

इस कपल को अक्‍सर ही डबलिन के गे पब्‍स में एक साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। डबलिन के फ्रंट लाउंज और द जॉर्ज दो पब्‍स गे पब्‍स के तौर पर काफी मशहूर हैं। मैट ने बेलम्‍यूलेट में अपने परिवार से लियो को मिलवाया था। मैट, डबलिन के सेंट जेम्‍स हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्‍टर हैं और वह गे डॉक्‍टर्स आयरलैंड के सम्‍मानित सचिव हैं।

हर मुश्किल घड़ी में साथ मैथ्‍यू

हर मुश्किल घड़ी में साथ मैथ्‍यू

लियो के लिए प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान नहीं था लेकिन वह मानते हैं कि अपने पार्टनर की वजह से वह इस सफर को आसानी से पूरा कर पाए जो हर पल उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+