Video: देखिए दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट पर प्लेन की जानलेवा लैडिंग
नयी दिल्ली। दुनिया में खतरनाक एयरपोर्ट की कमी नहीं है। ऐसे कई एयरपोर्ट्स है जो खतरनाक लैंडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इन्हीं खतरनाक एयरपोर्ट्स में से एक है पुर्तगाल के मदेरा आईलैंड एयरपोर्ट। इस एयरपोर्ट पर एयर बर्लिन के प्लेन की खतरनाक लैंडिंग ने सभी लोगों को सकते में ला दिया।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे तेज हवाओं के कारण प्लेन सीधी उड़ने के बजाय साइड-टू-साइड उड़ते हुए खतरनाक ढ़ंगसे लैंडिग की। पायलट के लिए यात्रियों से भरे प्लेन को जमीन पर ले जाना एक चुनौती बन गई। हालांकि वह सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहा।
25 सेकंड की फुटेज देखकर समझ आता है कि पायलट का ऑनड्यूटी वर्क कितना खतरनाक होता है और हर बार सेफ लैंडिंग कराने के लिए अनुभव कितना जरूरी है।देखिए दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट पर प्लेन की खतरनाक लैंडिग का दिल दहला देने वाला वीडियो...