बच्चे के जन्म के लिए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सबसे महंगा देश
नई दिल्ली। बच्चे का जन्म का मौका मां-बाप के लिए सबसे सुखद मौका होता है। इस मौके पर लोग खर्च करने में भी कोई गुरेज नहीं करते। डॉक्टर और अस्पताल पर लोग लाखों खर्च कर देते हैं। हर शहर में बच्चों के जन्म पर होने वाले खर्च भी अलग-अलग है। आपको बता दें कि बच्चे के जन्म पर होने वाले खर्च के हिसाब से अमेरिका सबसे महंगा देश है।
ब्रिटेन जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका बच्चे के जन्म देने के लिहाज से सबसे महंगा देश है। इस रिपोर्ट में 14 विकसित देशों की लिस्ट तैयार की गई है। ब्रिटेन मेडिकल जर्नल द लैंसेट की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया इस सूची में सबसे ऊपर हैं।
लैंसेट द्वारा किए गए इस सर्वे के मुताबिक अमेरिका में सिजेरियन डिलीवरी का खर्च करीब 15,500 डॉलर आता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में सिजेरियन बच्चे के जन्म में करीब 10 हजार डॉलर का खर्च आता है।
अगर नॉर्मल डिलीवरी की बात की जाए तो अमेरिका में इसका खर्च करीब 10,232 डॉलर आता है तो ऑस्ट्रेलिया में करीब 6,775 डॉलर। इस सर्वे के मुताबिक महिला के मातृत्व पर होने वाले खर्चों में इजाफा हुआ है।