OMG! मच्छर के काटने से चली गई आंख की रोशनी
लंदन। मच्छर के काटने से अलग-अलग तरह की कई बीमारियों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि मच्छर के काटने से किसी की आंखों की रोशनी चली गई हो। अगर नहीं तो अब सावधान हो जाइए।
लंदन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां मच्छर के काटने से महिला के आंखों की रोशनी चली गई। मच्छर के काटने के बाद चिकनगुनिया से पीड़ित होने पर 69 वर्षीय एक महिला की दाईं आंख की नज़र आंशिक रुप से हमेशा के लिए चली गई।
जानकारी के मुताबिक महिला एक कैरीबियन देश में छुट्टियां बिताने गई थी। इसी दौरान उसे मच्छरों ने काटा था। डॉक्टरों की माने तो मच्छरों के माध्यम से वायरस संक्रमण की वजह महिला की आंखों की रोशनी गई। डॉक्टरों के मुताबिक आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचना चिकुनगुनिया के संक्रमण से देरी से होने वाला प्रभाव हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला पहली बार डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि उसे चिकनगुनिया है। लेकिन अगले 6 दिनों में ही प्रिस्क्रिप्शन के बाद स्टेरॉइड्स दिए जाने के दौरान ही महिला की ऑप्टिक नर्व में आधी कोशिकाएं मर चुकी थीं। जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।