ISIS ने पार की क्रूरता की हदें, 3 दिन तक महिला को भूखा रखा फिर खिलाया उसी के बेटे का मांस
नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (ISIS)की अमानवीयता के बारे में हम अक्सर सुनते, पढ़ते और देखते हैं लेकिन इस बार जो हुआ है वो जान कर आपकी रूह कांप जाएगी।
बच्चे का मांस खिलाया
द इंडिपिंडेंट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ISIS के आतंकियों ने एक महिला को उसके ही 1 वर्षीय बच्चे का मांस उसे खिलाया।
मां को नहीं था पता
मिली जानकारी के अनुसार मां को जब भूख लगी तो ISIS के दरिंदों ने उसके ही 1 वर्षीय 1 बच्चे का मांस पका कर उसे खिला दिया। जब मां खाना खा रही थी उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो जिस मांस अपना पेट भर रही है वो उसके ही बच्चे का है।
जब 10 साल की बच्ची का किया रेप
इस बात का खुलासा इराक की सांसद वीआन दाखिल ने किया है। इजिप्ट के एक्सट्रा न्यूज को दाखिल ने यह भी जानकारी दी कि ISIS के लोगों ने एक 10 वर्षीय की बच्ची के साथ तब तक दुष्कर्म किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। दरिंदों ने यह कुकर्म बच्ची की बहनों और पिता के सामने किया।
रो पड़ा वो शख्स
सांसद दाखिल ने कहा कि एक महिला जो खुद को ISIS के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई थी उसने आकर बताया कि वो सेलर जेल में 3 दिन भूखा रखा। और इसके बाद जब वो चावल और मांस लेकर आए। वह बहुत ज्यादा भूखी थी, इसलिए तुंरत खाना खा लिया। खाने के बाद उसे बताया कि जो मांस उसने खाया है वो उसके बच्चे का था जिसे ISIS के आतंकियों ने छीन लिया था। दाखिल की बात सुनकर इंटरव्यू ले रहा शख्स रो पड़ा।
ये भी पढ़ें: मैं भाजपा की आईटम गर्ल हूं, उनके पास मेरे अलावा बात करने को कुछ नहीं