दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में 4 भारतीय स्टार्स
नई दिल्ली। फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट जारी की, इनमें चार भारतीय फिल्म स्टार भी शामिल हैं।
फोर्ब्स 2016 की लिस्ट में 4 भारतीय सितारे
फोर्ब्स पत्रिका 2016 की लिस्ट में जिन भारतीय सितारों ने जगह बनाई है उनमें शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
फिर बोली मशहूर अभिनेत्री रम्या- पाकिस्तान नर्क नहीं है, माफी मांगने का सवाल ही नहीं
इनका पारिश्रमिक हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ब्रैड पिट के बराबर है। फोर्ब्स पत्रिका की इस सूची में पहलवान से अभिनेता बने ड्वेन जॉनसन शीर्ष पर हैं।
पत्रिका के अनुसार शाहरूख खान'वर्ल्डस हाइएस्ट पेड एक्टर्स 2016' की 20 अभिनेताओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं। 3.3 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 'आयरन मैन' के डाउनी जूनियर भी शाहरूख के साथ इसी स्थान पर काबिज हैं।
लिस्ट में शाहरूख आठवें स्थान पर
अक्षय 3.15 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ हॉलीवुड की सबसे आकषर्क शख्सियत ब्रैड पिट के साथ 10वां स्थान साझा कर रहे हैं।
फेमस एक्टर के कैमरे में कैद हुआ भूत का वीडियो, यकीन नहीं तो देखें वीडियो...
सूची के अनुसार 2.85 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो से एक स्थान पहले यानी 14वें स्थान पर हैं, जबकि डिकैप्रियो 2.7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 15वें स्थान पर हैं। 2.05 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 'इंडिपेंडेंस डे' के सितारे विल स्मिथ ने 17वां स्थान पाया है।
दो करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अमिताभ बच्चन ने सूची में ऑस्कर विजेता मैथ्यू मैकोनहे (19) और 'स्टार वार्स' के दिग्गज कलाकार हैरिसन फोर्ड से पहले यानी 18वां स्थान पाया है। कुछ दिन पहले ही फोर्ब्स ने दुनिया में सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची जारी की थी। अब पत्रिका ने सबसे अधिक कमाई वाले अभिनेताओं की यह सूची जारी की है।