बौखलाए पाकिस्तान ने रॉ का एजेंट बताकर निकाली खुन्नस
खुन्नस निकालते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के 8 कर्मचारियों को पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों में लिप्त बता दिया है।
इस्लामाबाद। हाल ही में भारत ने एक पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी महमूद अख्तर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उससे पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी उच्चायोग में 16 अन्य लोग हैं जो भारत में एक बड़ा जासूसी नेटवर्क बनाए हैं। उसने पुलिस को उन 16 लोगों के नाम भी बताए थे।
पाक की गोलीबारी ने सरहद पर उजाड़ दिया भारतीय घर, भाईदूज पर निकली शवयात्रा
इसके जवाब में खुन्नस निकालते हुए पाकिस्तान ने भी भारतीय उच्चायोग के 8 कर्मचारियों को पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों में लिप्त बता दिया है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी मीडिया ने गुरुवार को उन 8 लोगों की तस्वीर और पहचान भी जारी कर दी है।
भारत ने बुधवार को ही इन आठों अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला कर लिया था। यह फैसला पाकिस्तान द्वारा दिल्ली के उच्चायोग से 6 अधिकारियों को वापस बुलाए जाने के चंद घंटों बाद ही ले लिया गया।
पाकिस्तान के कराची में भयंकर हादसा, कई मरे और सैंकड़ों घायल
शुरुआत में सिर्फ दो भारतीय अधिकारियों पर ऐसा आरोप लगाया गया था, लेकिन बुधवार रात तक यह संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई। पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने इन सभी के नाम और तस्वीरें भी जारी की हैं।
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार यह दावा किया गया है कि या तो ये लोग रॉ के एजेंट हैं या फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए काम करते हैं। हालांकि, इन नामों को फॉरेन ऑफिस से आधिकारिक रूप से वेरिफाई नहीं किया गया है।
दिग्विजय ने ट्वीट की एनकाउंटर की नई तस्वीर, जूते पर उठाए सवाल?
पाकिस्तानी मीडिया में लीक जानकारी के अनुसार ये सभी लोग चीन-पाकिस्तान कोरिडोर में बाधा डालने और देश में डर का माहौल पैदा करने का काम कर रहे थे।