3600 भारतीय महिलाओं को मिलेगी नेपाल की नागरिकता, जानें क्यों?
नयी दिल्ली। भारत और पड़ोसी देश नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। यानी भारत और नेपाल के बीच शादी के संबंध आम बात है, लेकिन शादी के बाद नेपाल गई भारतीय लड़कियो की नागरिकता बड़ा मुद्दा बन जाती है। लेकिन नेपाल के नए संविधान ने इस समस्या को हल निकाल दिया है। अब नेपाली पुरुषों से शादी करने वाली 3,672 भारतीय महिलाओं को नेपाल की नैसर्गिक नागरिकता मिलेगी।
नेपाल के गृह मंत्रालय द्वारा की गई इस घोषणा के बाद नेपाली नागरिकों से शादी करने वाली महिलाओं की नागरिकता देने का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि नेपाल के तराई इलाकों में ज्यादातक भारतीय लड़कियां है, जिनकी शादी नेपाली पुरुषों से हुई है। ऐसे में इस फैसले का उन्हें लाभ मिलेगा।
गौरतलब है बारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि उन भारतीय महिलाओं को नेपाल की नैसर्गिक नागरिकता मिलनी चाहिए, जिन्होंने नेपाली पुरुषों से शादी की है।