खुलासा: अब भारतीय महिलाओं पर ISIS की नजर, हनी ट्रैप के लिए करेगा रिक्रूट
नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे खतरनाक आतंकी सगठन आईएसआईएस एक ऐसी सेना के गठन को लेकर गंभीर है जिसपर विजय पाना नामुमकिन हो। हाल ही रिलीज किये गये अपने दिशा निर्देशों में आईएसआईएस ने महिला आतंकियों को संकेत दिया है कि वो सिर्फ एक आतंकी सगठन नहीं बल्कि महिला आतंकियों की एक पूरी सेना बनाना चाहता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब हैदराबाद की कुछ महिलाओं को पश्चिम बंगाल से उठाया गया और उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में उन महिलाओं ने आईएसआईएस के वास्तविक विचारों का खुलासा किया। महिलाओं ने बताया कि आईएसआईएस महिलाओं को अपनी सेना में सिर्फ लड़ाई के लिए नहीं चाहता है।

वनइंडिया से बातचीत में महिलाओं ने किए कई सनसनीखेज खुलासे
पूछताछ में महिला ने कहा कि हमें एक लंबी लड़ाई में सहयात प्रदान करने का निर्देश दिया गया था। हमें अलग-अलग काम दिए गये थे। महिला ने बताया कि हमें साफ तौर पर निर्देश दिया गया था कि हमें सैनिकों के लिए खाना बनाना है। इसके अलावा इस बात की भी छूट दी गई थी कि अगर हम आतंक की इस लड़ाई का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हनी ट्रैप के तौर पर काम कर सकते हैं। वनइंडिया से बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि जब हम इराक पहुंचते तो हमें एक ट्रेनिंग कोर्स का भी ऑफर दिया गया था। इस कोर्स में सूचना एकत्र करने की खास कलाएं सिखाई जाती।
आईएसआईएस में शामिल अपने मित्रों की सुरक्षा चाहती हैं महिलाएं
जिन महिलाओं ने अपने दोस्तों (जिनमें ज्यादातर पुरुष थे) के साथ हैदराबाद छोड़ा था उन्होंने पुलिस को बताया कि आईएसआईएस में शामिल होने का उनका मुख्य मकसद अपने मित्रों (जो आईएसआईएस में शामिल हो चुके हैं) की सहायता करना है। महिला ने कहा कि हम ये जानते थे कि ये बहुत मुश्किल है लेकिन फिर भी हम अपने दोस्तों की सहायता करना और उन्हें वापस लाना चाहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि आईएसआईएस भारत में महिलाओं की एक खतरनाक फौज बनाना चाहता है। पूछताछ के बाद एनआईए को जो जानकारी एकत्र हुई है उससे साफ है कि आईएसआईएस पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार है।
क्या है आईएसआईएस का महिलाओं के वास्विक प्लान
आईएसआईएस महिलाओं को खाना बनाने, नर्स का काम करने और जो सैनिक युद्ध के बाद कैंप में आते हैं उनके सभी काम करने के लिए भर्ती करना चाहता है। इसके अलावा आईएसआईएस का जो मुख्य मकसद है वो ये है कि वो दुश्मनों के पास इन महिलाओं को भेज कर (हनी ट्रैप) जरुरी जानकारी एकत्र कर सके। हालांकि ये आईएसआईएस के नो वोमेन पॉलीसी के बिल्कुल विपरीत है। खैर जो भी हो मगर अब आईएसआईएस ने अपने पूर्व के सिद्धांतों के खिलाफ जाकर महिलाओं को तलाशना शुरु कर दिया है।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications