मक्का में बारिश और हवा की वजह से हुआ हादसा, 107 लोगों की मौत 'अल्लाह की मर्जी'
नयी दिल्ली। इस्लाम के सबसे पवित्र धर्म स्थल मक्का में हुई क्रेन हादसे में 107 लोगों की मौत हो गई। मक्का स्थित अल हरम मस्जिद में शुक्रवार को एक क्रेन के टूटकर गिर जाने की वजह से 107 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मक्का के गवर्नर प्रिंस खालिद-अल-फैजल ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
दर्दनाक वीडियो- मक्का मस्जिद में क्रेन गिरने से 107 लोगों की मौत
शुरुआती जांच में अधिकारियों ने बारिश और हवा को हादसे की वजह बताया है तो वहीं एक इंजीनियर ने इस घटना को एक्ट ऑफ गॉड बताया है। यानी इस इंजीनियर के मुताबिक 107 लोगों की मौत अल्लाह की मर्जी से हुई। मस्जिद के इलाके में कंस्ट्रक्शन का काम देखने वाले बिन लादेन ग्रुप के इंजीनियर का कहना है कि हादसे की वजह टेक्निकल इश्यू नहीं है।
इंजीनियर के मुताबिक जो कुछ हुआ वो इंसान की क्षमता के बाहर की चीज है। उनसे कहा कि उनके जानकारी में यह एक्ट ऑफ गॉड है। मेरी जानकारी में यह हादसा किसी इंसान की गलती की वजह से नहीं हुआ। उनसे दलील दी है कि जो क्रेन टूटा, उसे बेहद प्रोफेशनल ढंग से इन्स्टॉल किया गया था।
आपको बता दें कि 11 सितंबर को मक्का में क्रेन गिरने से 107 लोगों की मौत हो गई जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये तादात और बढ़ जाती अगर हादसा एक घंटे बाद होता।