स्वागत से लेकर विदाई तक, मोदी-ट्रंप मुलाकात की 10 खास बातें
वाशिंगटन। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच भारतीय समय के अनुसार रात 1.10 पर मुलाकात हुई। ट्रंप ने नरेंद्र मोदी का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यूं तो यह दोनों की पहली मुलाकात थी, लेकिन जिस गर्मजोशी से दोनों एक दूसरे से मिले, दोनों के बीच काफी तगड़ी केमिस्ट्री दिखाई दे रही थी। आइए जानते हैं पीएम मोदी के स्वागत से लेकर उनकी विदाई तक की कुछ खास बातें।


गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत
1- पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आए। उन्होंने पीएम का हाथ मिलाकर स्वागत किया और फिर पीएम मोदी ने ट्रंप की पत्नी मेलानिया से भी हाथ मिलाया। इसके बाद सभी व्हाइट हाउस के अंदर चले गए।
2- डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखे। उन्होंने मोदी को एक महान व्यक्ति कहा और उनके द्वारा देश में किए जा रहे कामों की सराहना की। बदले में पीएम मोदी ने भी ट्रंप को दूर की सोचने वाला शख्स कहा। साथ ही अमेरिका को भारत का सबसे अच्छा दोस्त भी कहा।

अहम मुद्दों पर हुई बात
3- प्रतिनिधि मंडल की बातचीत में पीएम बोले कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (भारत) और दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र (अमेरिका) साथ मिलकर काफी अच्छा काम कर सकते हैं। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल की इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।
4- साझा बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को और खुद को सोशल मीडिया का वर्ल्ड लीडर कहा। उन्होंने भारत के लोगों को स्वतंत्रता की 70वीं सालगिरह की बधाई दी।

जीएसटी के लिए दी बधाई
5- डोनाल्ड ट्रंप ने 1 जुलाई से देश में लागू होने जा रहे जीएसटी को लेकर भी बधाई दी और उनके काम को काफी सराहनीय बताया। एक देश, एक टैक्स के जीएसटी को लागू करने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को एक हीरो की तरह माना।
6- दोनों ही देशों ने आतंकवाद से लड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह आईएसआईएस और इस्लामिक आतंक को जड़ से खत्म कर देंगे। वहीं दूसरी ओर, पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि न सिर्फ आतंकवाद से लड़ा जाएगा, बल्कि आतंकवाद के पनाहगारों से भी लड़ा जाएगा। दोनों देशों की सेनाएं साझा प्रयास करेंगी और एक बड़ी ताकत बनकर सामने आएंगी। आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों में सूचना का आदान प्रदान करने पर भी निश्चय लिया गया।

ट्रंप की बेटी को भारत आने का निमंत्रण
7- पीएम मोदी ने इस मीटिंग में ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया है। वहीं दूसरी ओर ग्लोबल एंट्रप्रेन्योरशिप समित में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व करने के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप की बेटी को निमंत्रण दिया, जिसे वह स्वीकार कर चुकी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत में ट्रंप की बेटी का स्वागत करने के का इंतजार कर रहे हैं।
8- डोनाल्ड ट्रंप ने आगे बढ़कर पीएम मोदी से रोजगार को लेकर बात की और कहा कि वह अमेरिका में नौकरियां पैदा करें। इससे यह साफ है कि ट्रंप यह नहीं मानते हैं कि भारतीय की वजह से अमेरिकी लोगों की नौकरी जा रही है, बल्कि वह भी यही मानते हैं कि भारतीयों की वजह से बहुत से अमेरिकी लोगों को नौकरी मिल रही है।

गिफ्ट देकर पीएम ने ली विदाई
9- क्षेत्रीय मामलों पर भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। दोनों ही देश अफगानिस्तान में शांति कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और देश को दोबारा से बनाना दोनों ही देशों की प्राथमिकता है।
10- पीएम मोदी ने मुलाकात खत्म होने से थोड़ी देर पहले डोनाल्ड ट्रंप को अब्राहम लिंकन का मूल स्मारक डाक टिकट तोहफे में दिया। वहीं दूसरी ओर, उनकी पत्नी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की बनी शॉल गिफ्ट में दी।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील'












Click it and Unblock the Notifications