अगर हैं भूलने की बीमारी तो खाएं चॉकलेट
नयी दिल्ली। अगर आप माता-पिता हैं तो कई बार अपने बच्चों को चॉकलेट खाने से रोका होगा। आपको भी बचपन में चॉकलेट खाने से रोका गया होगा। दलील दी गई होगी कि दांत सड़ जाएंगे। आप भी यहीं दलील देते होंगे अपने बच्चों को। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आप अपने बच्चों को और खुद को भी चॉकलेट खाने से रोक नहीं पाएंगे। दरअसल नए रिसर्च से पता चला है कि चॉकलेट खाना आपके हेल्थ के लिए अच्छा है। ये आपकी यादाश्त बढ़ाता है और आपकी दिमागी शक्ति को मजबूत करता है। रिसर्च में निकल कर आये चॉकलेट से जुड़े OMG facts
चॉकलेट खाओ दिमाग बढ़ाओ
वैज्ञानिकों
के
इस
नए
अध्ययन
की
माने
तो
नियमित
तौर
पर
चॉकलेट
के
सेवन
से
संज्ञानात्मक
क्षमता
बढ़ती
है।
चॉकलेट
और
कोकोआ
फलेवनल्स
स्वास्थ्य
समस्याओं
को
सुधारने
में
मददगार
होता
है।
स्टडी
के
मुताबिक
चॉकलेट
का
असर
सबसे
ज्यादा
दिमागी
विकास
पर
होता
है।
चॉकलेट
से
आपका
हृदय
स्वस्थ
रहता
है।
क्या कहती है स्टडी ?
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ आस्ट्रेलिया, अमरीका के मेन यूनिवर्सिटी और लक्जमबर्ग स्वास्थ्य संस्थान के वैज्ञानिकों ने 968 लोगों पर इस बावत स्टडी की और कहा कि चॉकलेट हमारे लिए लाभकारी है। अनुसंधानकर्ताओं ने 23 से 98 साल के 968 लोगों पर अध्ययन किया गया। सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली की अनेक तरह से जांच की गई और उसमें होने वाले परिवर्तन को देखा गया।