सऊदी अरब में एक और राजकुमार को लगाए गए कोड़े, छील दी खाल
सऊदी राजकुमार को जेद्दा जेल में कोड़े लगाए गए हैं। एक सऊदी न्यूजपेपर ओकेज ने बुधवार को यह खबर दी है।
जेद्दा। अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब सऊदी अरब के एक राजकुमार को एक व्यक्ति के कत्ल के इल्जाम में सजा-ए-मौत दी गई थी। अब एक दूसरे सऊदी राजकुमार को जेद्दा जेल में कोड़े लगाए गए हैं। एक सऊदी न्यूजपेपर ओकेज ने बुधवार को यह खबर दी है।
पर इस खबर में यह नहीं बताया गया है कि किस अपराध में राजकुमार को कोड़े लगाए गए हैं। खबर में यह कहा गया है कि दोषी राजकुमार को कैद की सजा भी सुनाई गई है।
सऊदी अरब के इस राजकुमार को मेडिकल जांच के बाद सोमवार को एक पुलिसकर्मी ने कोड़े लगाए।
19 अक्टूबर को एक अन्य राजकुमार को हत्या के आरोप में मौत की सजा दी गई थी। सऊदी अरब में वहाबी सुन्नी मुस्लिम नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। राजकुमार तुर्की बिन सउद अल कबीर को एक सऊदी व्यक्ति को मारने का दोषी पाया गया था।
सऊदी अरब में पहली बार चुनाव जीतने वाली महिलाओं का दर्द, कितनी बदली जिंदगी
सऊदी अरब के मीडिया के अनुसार वर्ष 1970 के बाद पहली बार किसी राजकुमार को मौत की सजा दी गई थी।
सऊदी अरब में शरिया कानून लागू है जिसमें हत्या, नशे की तस्करी, डकैती, बलात्कार और ईशनिंदा के लिए मौत जैसी सजा दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब में नागरिक अधिकारों और महिला अधिकारों को लेकर सवाल भी उठाए जाते रहे हैं। शरिया कानून में महिला विरोधी बताया जाता है।
आपको बताते चलें कि सऊदी अरब में आज भी महिलाओं को कार ड्राइविंग करने की आजादी नहीं है। वहीं चुनाव लड़ने का अधिकार कुछ वक्त पहले ही महिलाओं को यहां पर मिला है। सोशल मीडिया में इस पर सऊदी अरब के अंदर ही कई तरह की आवाजें उठती रही हैं।
लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें, पति ने दो घंटे बाद ही दे दिया तलाक