दो वक्त की रोटी के लिये जिस्म बेच रहीं ग्रीस की लड़कियां
एथेंस। आर्थिक मंदी से गुजर रहे ग्रीस के हालात इतने खराब हो गये हैं कि दो वक्त की रोटी के लिये लड़कियां अपना जिस्म बेचने पर मजबूर हैं। वो भी सैंडविच के रेट के बराबर। ताज़ा अध्ययन के अनुसार देह व्यापार के क्षेत्र में ग्रीक की महिलाएं ईस्टर्न यूरोपियन महिलाओं से आगे निकल गई हैं।
मेट्रो डॉट को डॉट यूके में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस में इस वक्त 17 हजार से ज्यादा महिलाएं जिस्मफरोशी में लिप्त हैं। और पूरे यूरोप में देह व्यापार के सबसे कम दाम यहीं पर हैं। पहले जहां आधे घंटे के 50 यूरो लेती थीं, वहीं अब मात्र 2 यूरो में अपना जिस्म ग्राहक के हवाले कर देती हैं।
पढ़ें- पति ने पत्नी को धकेला देह व्यापार में, कमाये 1 करोड़
चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें 17 से 20 वर्ष की महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।
पेंटियोन विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रोफेसर ग्रेगरी लैक्सोस ने कहा कि महिलाएं अपना शरीर बेचने को मजबूर हैं। वो ये सब पेट भरने के लिये कर रही हैं। ये पेट की भूख के आगे मजबूर हैं। हालात इसलिये भी खराब हैं क्योंकि कॉलेज से निकलते ही लड़कियां इसे अपना रही हैं। ये उनका शौक नहीं मजबूरी है।