पूर्वी चीन सागर पर बढ़ी तनातनी, जापान ने दी चीन को चेतावनी
टोक्यो। दक्षिण चीन सागर पर एकाधिकार को लेकर कई देशों के लिए तनाव की स्थिति पैदा करने वाले देश चीन की हरकतों से अब जापान परेशान हो गया है। जापान ने पूर्वी चीन सागर में विवाद को लेकर अब चीन को चेतावनी दी है।
जापान ने टोक्यो में चीन के राजनायिक के सामने पूर्वी चीन सागर में सीमाओं को लेकर बढ़े विवाद को जल्द से जल्द से बातचीत के जरिए हल करने के लिए कहा है।
सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए आई एससीएस में चीन की कारस्तानी
जापान ने चीन के सामने अपनी चिंता तब जाहिर की है, जब चीन ने विवादित आइलेट्स में अपने कोस्टगॉर्ड और सरकारी जहाजों को भेजा। इस जगह को जापान में सेनकाकू और चीन में दीआओयू कहा जाता है।
हरकत दोनों देशों के बीच तनाव पैदा करने वाली
जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विदेश मंत्री फुमियो किशीदा ने चीन के राजनायिक चेंग योंगहुआ हो दूसरी बार चीन की पूर्वी चीन सागर में की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया है। इस पर जापान ने अपनी चिंता जाहिर की है।
किशीदा ने चेंग से कहा कि चीन की यह हरकत दोनों देशों के बीच तनाव पैदा करने वाली है। चीन की पूर्वी चीन सागर में की जाने वाली हरकत दोनों देशों के संबंधों को खराब कर सकती है।
चीन कर रहा युद्ध की तैयारी, दक्षिण चीन सागर में किया सैन्य अभ्यास
वहीं चीन के राजनायिक ने जापान को जवाब देते हुए कहा कि पूर्वी चीन सागर का यह भाग चीन का हिस्सा है और यह मुद्दा बातचीत के साथ-साथ डिप्लोमेसी से ही हल होना चाहिए। चेंग ने कहा कि अगर इस पूर्वी चीन सागर में हमारे जहाज आते-जाते हैं तो यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।