क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, जानिए क्यों

Google Oneindia News

नई दिल्ली। उत्तरी कोरिया और अमेरिका के रिश्तों की तनातनी एक बार फिर से सामने आई है। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने हाल ही में पांचवीं बार परमाणु परीक्षण किया है। इसी बात से खफा होकर अमेरिका बड़ा कदम उठाते हुए उत्तरी कोरिया पर एकतरफ प्रतिबंध लगा सकता है।

उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, जानिए क्यों

PICS: धोनी की पत्नी साक्षी संग यह रोमांटिक तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, जानिए वजह

यूएन ने कर रखा है प्रतिबंधित

यह बात अमेरिका के उत्तरी कोरिया पर विशेष दूत सुंग किम ने साफ की है। वह नए प्रतिबंधों पर विचार के लिए टोक्यो गए हुए हैं। उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र ने पहले से ही कई मामलों में प्रति​बंधित कर रखा है क्योंकि उसने कई बार परमाणु परीक्षण और लंबी दूरी की मारक मिसाइलों का परीक्षण किया है।

VIDEO : बायोपिक रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह के सामने गि​ड़गिड़ाए धोनी, जानिए क्यों

हालांकि, अमेरिका की इस कवायद को उत्तर कोरिया ने मजाक बता दिया है। उत्तर कोरिया अमेरिका से अपेक्षा करता है कि वह उसे परमाणु संपन्न राज्य बनने दे।

कोई फर्क नहीं पड़ता कोरिया को

जब शुक्रवार को उत्तरी कोरिया ने पांचवीं बार परमाणु परीक्षण किया तब खबरों में आया कि संयुक्त राष्ट्र इस देश पर बैन लगा सकता है। हालांकि, रूस और चीन के समर्थन वाले रवैये की वजह से यह संभव नहीं हो सका। उत्तरी कोरिया के मुताबिक, बराक ओबामा का प्रतिबंध लगाने वाला फैसला हंसने योग्य है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Comments
English summary
america may ban north korea; un has already did so.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X