भारत का गलत मैप दिखाने पर हो सकती है 7 साल की जेल, 100 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली। भारत के मैप को गलत तरीके से दिखाये जाने की वजह से आपको सात साल की सजा और 100 करोड़ रुपए का फाइन देना पड़ सकता है। सोशल नेटवर्किंग साइट को भारत का गलत मैप दिखाने का मामला हाल ही में सामने आया था।
फार्च्यून मैगजीन का दावा भारत बन सकती है दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
ट्विटर ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर को चीन और पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया था जिसके चलते काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद भारत सरकार ने इसपर विरोध जताया था और इसे ठीकर कर लिया गया था।
लेकिन ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए द जियोस्पासियल रेगुलेशन बिल 2016 को लाया जा रहा है। जिसके अनुसार किसी भी तरह का मैप दिखाने के लिए भारत सरकार की अनुमति लेनी जरूरी होगी।
इस बिल के अनुसार गलत मैप दिखाना, छापना अब महंगा पड़ सकता है। ऐसा करने वालो को एक करोड़ रुपए से 100 करोड़ रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है यही नहीं इसके अलावा सात साल की जेल भी हो सकती है।