नवी मुंबई: फॉर्महाउस में बरामद हुआ महिला का सिर कटा शव, हड़कंप
मुंबई। महाराष्ट्र स्थित नवी मुंबई में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 20-25 वर्षीय महिला का शव सूटकेस मे बंद मिला। महिला का शव पाम बीच रोड पर सोमवार दोपहर एक एग्रीकल्चरल फार्म में मिला। एग्रीकल्चरल फॉर्म के मालिक महेंद्र टंडेल रोज ने बताया कि वो रोज की तरह फॉर्म में घूम रहे थे, तभी उन्हें एक सूटकेस दिखा। जब उन्होंने उठाना चाहा लेकिन वो काफी भारी था।
जब महेंद्र को कुछ शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया और फिर मौके पर NRI कॉस्टल पुलिस स्टेशन की टीम पहुंची। जब पुलिस अधिकारियों ने सूटकेस खोला तो उसमें महिला की सर कटी लाश मिली। माना जा रहा है कि महिला का कत्ल कर उसका शव फॉर्म हाउस में फेंक दिया गया।
अस्पताल भेजा गया शव
महिला का शव अटॉप्सी के लिए नवी मुंबई स्थित म्यूनिसिपल हॉस्पिटल में भेजा गया। नवी मुंबई के डीसीपी एस पठारे ने कहा कि हमने मृतक की तस्वीरें सभी पुलिस स्टेशनों और कंट्रोल रुम्स को भेजा गया ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। पठारे ने कहा कि हम गायब हुए लोगों की सूची भी खंगाल रहे हैं। बता दें कि साल 2012 में अभिनेत्री संध्या सिंह का भी शव इसी फॉर्म हाउस से थोड़ी दूरी पर बरामद हुआ था। संध्या का बेटा रघुवीर इस मामले में आरोपी है।
ये भी पढ़ें: चंबा में छात्रा से रेप पर हुए सांप्रदायिक बवाल में कई पुलिसकर्मी घायल