जानिए ग्लोबल आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन का खौफनाक सच...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से ठीक पहले भारत को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। अमेरिका ने सैयद सलाहुद्दीन के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ शाह को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित कर दिया।
पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत कहा जा रहा है।

कौन है सैयद सलाउद्दीन
- सैयद सलाउद्दीन आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सरगना है, जिसका कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में हाथ था।
- सलाउद्दीन कश्मीर में आतंक फैला रहा है और वो इसलिए आतंकियों को ट्रेनिंग देता है।
- जम्मू एवं कश्मीर में अप्रैल, 2014 को हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, ये हमला सैयद सलाउद्दीन के ही इशारों पर हुआ था।
- सलाउद्दीन का संगठन पाक अधिकृत कश्मीर से ही संचालित होता है।
- सैयद सलाउद्दीन मूलरूप से जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम का रहने वाला है।
- सैयद का जन्म 18 फरवरी 1946 में बडगाम में ही हुआ था।
- वह साल 1987 में जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा भी लड़ चुका है लेकिन वो जीत नहीं पाया।
- 71 साल का सलाउद्दीन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहता है।
- हिजबुल के अलावा वह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल भी चलाता है।
- हिजबुल मुजाहिदीन का यह सरगना युनाइटेड जिहाद काउंसिल का भी सरगना है।
- जिहाद काउंसिल के तहत कई आतंकी संगठन आते हैं, जो कि कश्मीर में आतंकी गतिविधियां फैलाने में संलग्न हैं।
- पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी यूनाइडेट जिहाद काउन्सिल ने ली थी।
- इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक सलाउद्दीन पाकिस्तान के सेफ हाउस से आतंकी एक्शन्स को कंट्रोल करता है।
- सैयद सलाउद्दीन के 7 बच्चे (5 बेटे, 2 बेटियां) हैं। इनमें से 4 बेटे और एक बेटी सरकारी नौकरी में हैं।
- सैयद का भाई वाहिद युसूफ शेर-ए- कश्मीर हॉस्पिटल में एक डॉक्टर है।
- वहीं दूसरा भाई शकील अहमद मेडिकल असिस्टेंट है।

पाक अधिकृत कश्मीर

जन्म 18 फरवरी 1946 में बडगाम

यूनाइटेड जिहाद काउंसिल

सैयद सलाउद्दीन के 7 बच्चे (5 बेटे, 2 बेटियां)

अमेरिका के इस फैसले का भारत ने किया स्वागत
अमेरिका के इस कदम का स्वागत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा है कि इस फैसले से हमारे रुख पर मुहर लगी है क्योंंकि भारत शुरू से ही यह कहता आया है कि कश्मीर में अशांति के पीछ सीमा पार से आने वाले आंतकियों का हाथ है, उन्होंने कहा कि सैयद सलाउद्दीन का संगठन भी पाक अधिकृत कश्मीर से ही संचालित होता है, ऐसे में भारत इस कदम का स्वागत करता है।
More From
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications