मौसम: बिहार में तेज गर्मी से झुलसे लोग, आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना, बेगूसराय, मुंगेर, जहानाबाद, वैशाली, समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की बात कही है।
नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बिहार में अभी भी लोग तेज गर्मा से झुलस रहे हैं। हालांकि गुरुवार को मौसम विभाग की ओर भारी बारिश, तेज हवा और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने गुरुवार शाम को पटना, बेगूसराय, मुंगेर, जहानाबाद, वैशाली, समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। बुधवार को पटना, भागलपुर और गया और कुछ दूसरे जिलों में हल्की बारिश हुई।
बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गया जिला में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर जिले में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और पूर्णिया जिले में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पशु-पक्षी भी करते हैं बारिश के बारे में भविष्यवाणी, जानिए कैसे?