एक मिसाइल को लेकर भिड़े इजरायल और भारत, DRDO से भिड़ी इजरायली कंपनी
नई दिल्ली। भारत और इजरायल आमने-सामने हैं। सुनकर आपको हैरानी होगी मगर यह सच है और एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की वजह से डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) और इजरायली कंपनी में जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों टैंक किलर्स या एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) को लेकर भिड़े हुए हैं। गुरुवार को पहला हमला इजरायल की कंपनी राफेल एडवांस्ड सिस्टम्स की तरफ से किया गया। इसके बाद गुस्से में लाल-पीले डीआरडीओ की तरफ से ट्विटर पर इसका जवाब दिया गया है।

क्या है इजरायली कंपनी का दावा
राफेल की तरफ से एक बयान जारी किया गया और पब्लिक रिलेशंस एजेंसी की तरफ से जारी इस बयान में कहा गया कि मध्य प्रदेश के महू स्थित इंफ्रेंट्री स्कूल में दो नई स्पाइक एलआर एंटी-टैंक मिसाइल को टेस्ट फायर किया गया है। कंपनी की मानें तो आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी टेस्ट लॉन्चिंग पर मौजूद थे। अपने बयान में राफेल ने डीआरडीओ के एटीजीएम प्रोग्राम को भी जमकर फटकारा। राफेल ने कहा, 'डीआरडीओ के प्रोग्राम में कुछ तरक्की जरूर हुई है मगर यूजर तक पहुंचने में अभी इसे लंबा समय लगेगा।' कंपनी की तरफ से कहा गया सेना को तीसरी पीढ़ी की मिसाइल लेने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की जरूरत है जबकि उसका सिस्टम चौथी पीढ़ी का है।
डीआरडीओ ने ट्वीट पर दिया जवाब
इसके बाद डीआरडीओ ने ट्विटर पर इजरायली कंपनी को जवाब दिया। गुस्साए संस्थान की ओर से ट्वीट किया गया कि डीआरडीओ की तरफ से तैयार एटीजीएम एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मिसाइल है तो अब डेवलपमेंट के एडवांस्ड स्टेज में हैं। डीआरडीओ ने कहा, 'मध्य प्रदेश के महू स्थित इंफ्रेंट्री स्कूल में स्पाइक मिसाइल की टेस्टिंग से जुड़ी एक खबर को जान-बूझकर उस प्रेस रिलीज के आधार पर सच माना जा रहा है जिसमें कई तरह के झूठे तथ्य मौजूद हैं। डीआरडीओ की तरफ से इस वेपन सिस्टम के तीन सफल ट्रायल किए जा चुके हैं। संस्थान की मानें तो साल 2020 से यह मिसाइल यूजर ट्रायल के लिए मौजूद होगी।

क्यों छिड़ा है युद्ध
राफेल को सेना के लिए 3,200 करोड़ रुपए का टेंडर हासिल हुआ था। इस टेंडर के बाद उसे 8,356 स्पाइक मिसाइलों को निर्माण करना है। इसके साथ ही 321 लॉन्चर्स और 15 सिम्यूलेटर्स भी तैयार करने थे। लेकिन साल 2017 में इस ऑर्डर को कैंसिल कर दिया गया। सरकार की तरफ से यह फैसला तब लिया गया जब डीआरडीओ ने दावा किया कि वह देश में ही इतने सक्षम सिस्टम को तैयार कर सकती है। सेना को पिछले एक दशक से अगली पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल जिसे 'फायर एंड फॉरगेट' भी कहते हैं, इसकी जरूरत है। सिर्फ आठ हजार से ज्यादा स्पाइक मिसाइलों की जगह सेना के लिए बस 210 स्पाइक मिसाइलों का ऑर्डर करीब एक दर्जन लॉन्चर्स के साथ दिया गया। राफेल को यह ऑर्डर 280 करोड़ रुपए में मिला।
-
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
Tunguska: भूल जाइये S-400! भारत ला रहा है वो हथियार जो चलते-चलते उड़ा देता है फाइटर जेट, रूस से हुआ समझौता -
India S-400 Deal: डीएसी बैठक में अहम फैसला, रूस के साथ रक्षा सौदे को मंजूरी, चीन-पाकिस्तान होंगे चौकन्ना! -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications