Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Highlights: आम बजट 2016 के मुख्य बिंदु

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा के बजट सत्र में आम बजट 2016 प्रस्तुत किया। इस बजट से जुड़ी बड़ी खबरें आप पढ़ सकते हैं- https://hindi.oneindia.com/topic/union-budget-2016

कुछ खबरें विस्तार से-

* आम बजट 2016: सिगरेट, सिगार और गुटखा हुआ महंगा

* जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

* तो क्या रेल बजट की तरह ही अलग पेश होगा रक्षा बजट?

* बजट में इनकम टैक्स दरों में नहीं कोई बदलाव

बजट के मुख्य बिंदु

बजट के मुख्य बिंदु

-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
बजट के मुख्य बिंदु

बजट के मुख्य बिंदु

बजट के हाईलाइट्स

बजट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं

12:42 बजे। वित्तमंत्री ने अपना बजट भाषण समाप्त किया।

12:37 बजे। टैक्स चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिये पायलट परियोजना लॉन्च की जायेगी। छोटे कर दाताओं व छोटे-छोटे कर चोरी करने वालों पर नजर रहेगी।

12:33 बजे। पैनकार्ड नहीं होगा तो टीडीएस ज्यादा देना होगा। वहीं पैनकार्ड धारकों पर टीडीएस कम किया जायेगा।

12:30 बजे। जिनके पास आयकर विभाग से नोटिस आये हैं, वे अब तक की पेनाल्टी जमा करके केस से छुटकारा पा सकते हैं।

12:28 बजे। 1 जून से 30 सितम्बर के बीच सरकार द्वारा खोली जाने वाली ओपन विंडो के तहत अपनी उस आय का ब्योरा दे सकते हैं, जो कहीं दर्ज नहीं है।

12:27 बजे। तम्बाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ायी जायेगी। बीड़ी छोड़ बाकी सभी तम्बाकू उत्पाद महंगे होंगे।

12:26 बजे। हीरे व अन्य रत्नों से बनी ज्वैलरी पर सेवाकर बढ़ाया जायेगा। ब्रांडेड गार्मेंट पर ड्यूटी देनी होगी।

12:25 बजे। वाहनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाया जायेगा।

12:24 बजे। लग्जरी कारों पर सेवाकर बढ़ाया जायेगा। यानि ल्ग्जरी कारें महंगी होंगी।

12:23 बजे। जितने अमीर उतने ज्यादा टैक्स देना होगा। 10 लाख से ज्यादा आय वालों पर 12 की जगह 15 प्रतिशत सरचार्ज देना होगा।

12:22 बजे। रेडी मिक्स कॉन्क्रीट का प्रयोग करने वालों को कस्टम ड्यूटी में छूट दी जायेगी।

12:21 बजे। एफोर्डेबल हाउसिंग की स्कीम में सेवाकर की छूट प्रदान की जायेगी।

12:20 बजे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को छूट प्रदान की जायेगी। पहली बार घर खरीदने वालों को कर में 50 हजार रुपए तक की छूट दी जायेगी। लेकिन इसमें 50 लाख से ज्यादा कीमत नहीं होनी चाहिये।

12:19 बजे। पेंशन स्कीम से जुड़ी सेवाओं पर सर्विस टैक्स कम किया जायेगा।

12:17 बजे। रेफ्रिजिरेटेड उत्पादों पर ड्यूटी को 5 प्रतिशत तक कम किया जायेगा। यानि फ्रीज़ फूड सस्ता होगा।

12:12 बजे। टैक्स का एक-एक पैसा देश के विकास में खर्च होता है। अगर हम इस धन को सही दिशा में नहीं प्रयोग करेंगे तो
1. छोटे कर दाताओं को राहत। न्यूनतम इंकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं।
5 लाख से 87 ए के अंतर्गत 3000 रुपए की छूट मिलेगी।
जिनका खुद का कोई मकान नहीं है, उन्हें किराये 60 हजार प्रति वर्ष की छूट मिलेगी।

12:03 बजे। इस बजट को तैयार करते वक्त कई विपरीत सुझाव आये। कई संस्थानों ने कहा कि विकास पर कार्य होना सबसे ज्यादाज रूरी है। विकास के एजेंडा में कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जायेगा।

12:02 बजे। एक भारत श्रेष्ठ भारत का अभ‍ियान लॉन्च किया जायेगा। इसके अंतर्गत विभ‍िन्न राज्यों को संस्कृति के आधार पर जोड़ा जायेगा।

11:59 बजे। जनता का पैसा जनता तक पहुंच सके उसके लिये- 1. टार्गेट डिलिवरी के लिये आधार नंबर का प्रयोग। 2. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के आधार पर खाद के लिये भी डीबीटी योजना शुरू करेंगे। 3. उचित दामों पर उत्पाद मुहैया काने वाली दुकानें खोली जायेंगी।

11:58 बजे। जनरल इंश्योरेंस कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आयेंगे।

11:58 बजे। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिये 1.80 लाख करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं।

11:57 बजे। बैंकिंग क्षेत्र के लिये बड़ी धनराश‍ि का प्रावधान किया जा रहा है।

11:48 बजे। 3000 करोड़ के साथ-साथ पब्ल‍िक सेक्टर निवेश के तहत परमाणु ऊर्जा संयंत्र को आर्थ‍िक सहायता प्रदान की जायेगी।

11:45 बजे। 160 एयरपोर्ट व वायुपट्टी हैं, जिनमें से कुछ एयरपोर्ट विकसित किये जायेंगे। जो हवाई पट्टी कार्य नहीं कर रही है उसे भी विकसित किया जायेगा।

11:44 बजे। नई ग्रीन फील्ड पोर्ट बनाये जायेंगे। 800 करोड़ रुपए इसके लिये दिये गये हैं।

11:40 बजे। इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश-

  • 8300 किलोमीटर सड़क बनाने में 1 लाख करोड़ लगने थे। 85 प्रतिशत प्रोजेक्ट पूरे कर लिये गये।
  • 2015 में सबसे ज्यादा मोटर व्हीकल का निर्माण भारत में हुआ।
  • 55000 करोड़ रुपए हाईवे और सड़क बनाने के लिये हैं।
  • ग्रामीण सड़क योजना को मिलाकर कुल निवेश 97000 करोड़ होगा।
  • रेलवे में कैपिटल इंवेस्टमेंट के अंतर्गत रोड और रेल के लिये कुल 2 लाख 18000 करोड़
  • 10 हजार किलोमीटर हाईवे बनाये जायेंगे।
  • 50 हजार राज्य हाईवे बनाये जायेंगे या उनका राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अपग्रेडेशन होगा।
  • सड़कों पर पैसेंजर ट्रैफिक बहुत महत्वपूर्ण है, जिस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
  • मोटर व्हीकल ऐक्ट के तहत महत्वपूर्ण बदलाव किये जायेंगे।
  • परमिट राज खत्म करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

11:39 बजे। नेशनल करियर सर्विस सेंटर खोले गये हैं, जिनके साथ राज्यों के रोजगार कार्यालय जोड़े जायेंगे।

11:38 बजे। नई नौकरियों के सृजन के लिये सरकार ईपीएफ 8.33 प्रतिशत की दर की गई है। 10000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। 15000 सैलरी तक के कर्मचारियों पीएफ तीन साल तक सरकार देगी।

11:37 बजे। 1500 मल्टी स्क‍िल ट्रेनिंग संस्थानों के लिये 17000 करोड़ रुपए। इसके अंतर्गत 1 करोड़ लोगों का स्क‍ि‍ल डेवलपमेंट किया जायेगा।

11:33 बजे। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती वर्ष के रूप में यह साल मनाया जा रहा है। इसके तहत पिछड़ों को विशेष योजनाएं मुहैया करायी जायेंगी।

11:31 बजे। एससी-एसटी के लिये स्टैंडनअप इंडिया स्कीम के अंतर्गत 5000 करोड़ रुपए।

11:30 बजे। अचानक बीमार पड़ने से परिवार की आर्थिक स्थ‍िति बिगड़ जाती है। ऐसे परिवारों के लिये नई हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। इसके अंतर्गत 1 लाख रुपए तक का कवरेज दिया जायेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिये एक लाख पैंतीस हजार रुपए का कवरेज होगा।

जैनेरिक दवाओं को पहुंचाने के लिये 3000 दवाखाने खोले जायेंगे।

2 लाख से ज्यादा लोग अचानक बीमारी से मर जाते हैं। डायलिसस सेवाओं को प्रदान करने के लिये सरकार नेशनल डायलिससिस सर्विस प्रोग्राम। इसके लिये पीपीपी मोड के आधार पर धन जुटाया जायेगा। इसके लिये कस्टम ड्यूटी हटा रहे हैं।

11:30 बजे। ग्रामीण भारत की महिलाओं को कुकिंग गैस नहीं मिलती। एक चूल्हा जलने का मतलब 400 सिगरेट का धुआं। गरीब परिवारों की महिलाओं को कुकिंग गैस कनेक्शन दिया जायेगा। 1 करोड़ पचास लाख परिवारों को कनेक्शन दिया जायेगा। बीपीएल के 5 करोड़ परिवारों को यह सुविधा दी जायेगी। इसके लिये 2000 करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं।

11:28 बजे ग्रामीण विकास के लिये 87 हजार करोड़ रुपए दे रहे हैं।

11:27 बजे। 150 करोड़ रुपए की स्कीम में लैंड रीफॉरमेशन स्कीम को लॉन्च किया जायेगा।

11:26 बजे। डिजिटल लिट्रेसी मिशन, डिजिटल साक्षरता अभ‍ियान के अंतर्गत 3 साल में ग्रामीण लोगों को कंप्यूटर श‍िक्षा प्रदान की जायेगी।

11:26 बजे। स्वच्छ भारत अभ‍ियान को 9 हजार करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं।

11:25 बजे। 5542 गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम किया। पिछले तीन साल में जितने गांवों में बिजली 1 मई 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचायी जायेगी।

11:24 बजे। फसल बीमा के लिये 5500 करोड़ रुपए अलॉट किये गये हैं।

11:23 बजे। प्रत्येक ब्लॉक को फंड दिया जायेगा, ताकि ब्लॉक में विकास कार्य किये जा सकें।

11:21 बजे। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिये 81 लाख से गांवों का विकास किया जायेगा।

11:20 बजे। किसानों के लिये ई-मार्केटिंग पोर्टल तैयार किया जायेगा। एकीकृत योजना लायी जायेगी। दालों की पैदावार बढ़ाने के लिये 500 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे।

11:18 बजे। ग्राम सड़क योजना में 8885 करोड़ रुपए था उसे बढ़ाकर हमने पिछले 19000 करोड़ किया है। इस 19000 करोड़ में 40 फीसदी राज्य वहन करेंगे।

11:16 बजे। 674 कृष‍ि विज्ञान संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। हमने ई-मार्केट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे 12 राज्य जुड़े। अन्य राज्य जल्द ही जुड़ेंगे। 97 लाख मीट्रिक टन की स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ायी गई।

11:10 बजे। अगले साल के लिये एजेंडा इंडिया ट्रांसफॉर्म करना है जिसमें 9 स्तम्भ हैं-

1. किसानों की आय दुगना करना
2. ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना
3. ग्रामीण भारत को रोजगार पहुंचाना
4. श‍िक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव करना
5. पारदर्श‍िता
6. जरूरत मंदों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं पहुंचाना
7. कर में बदलाव करना
8. निवेश के जरिये रोजगार बढ़ाना
9. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े बदलाव करना।

11:05। सरकार ने कई जरूरत मंद तबकों के लिये कार्य किये। बीपीएल परिवारों को रसाई गैस मुहैया करायी।

11 बजे। बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

10:58 बजे। संसद भवन में विपक्षी दलों के नेता हंगामा करने के लिये तैयार बैठे हैं।

10:45 बजे। वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद भवन पहुंचे।

10 बजे। कैबिनेट की बैठक शुरू हुई है। बैठक में बजट पर चर्चा की जा रही है।

9:45 बजे। अरुण जेटली संसद भवन के लिये निकले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+