दक्षिण राज्यों के दो सीएम को मिलेंगे दिल्ली में बंगले
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को सरकार राजधानी में बंगले आवंटित कर रही हैं। दोनों को आठ-आठ बैठरूम वाले बंगले मिलेंगे। आठ बैडरूम के बंगले वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को मिलते हैं।
23 तुगलक रोड
राव को 23 तुगलक रोड़ पर बंगला आवंटित हुआ है। और नायडू को भी जल्दी ही बंगला आवंटित हो जाएगा। माना जा रहा है नायडू को 2 रकाबगंड रोड का बंगला मिल सकता है।
टाइटलर ने छोड़ा बंगला
पिछले कई सालों से इसमें कांग्रेस के नेता जगदीश टाइटलर रह रहे थे। उन्होंने इस बंगले को हाल ही में खाली कर दिया है।
आंध्र भवन बंटा
जानकारों ने बताया कि नायडू को कुछ विकल्प दिए जाएंगे। उसके बाद ही तय होगा कि वे किस बंगले को लेना चाहते हैं। बता दें कि राजधानी में इंडिया गेट के पास बने आंध्र भवन का भी बंटवारा हो गया है । अब इसका कुछ हिस्सा तेलंगाना के पास है, कुछ आंध्र प्रदेश के ही पास है।