मणिपुर की राजधानी में IED ब्लास्ट, 3 की मौत
इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में रविवार की शुरुआत धमाकों के साथ हुई। सुबह ही राजधानी में आईईडी ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। ये धमाका आईईडी के जरिए किया गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो इस धमाके के पीछे उग्रवादियों का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।
उग्रवादियों ने इंफाल के भीड़-भाड़ वाले इलाके को निशाना बनाते हुए वहां धमाका किया। धमाके में तीन की मौत और 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ब्लास्ट की खबर मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। हलांकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। न ही इस बात की सूचना मिल पाई है कि इस ब्लास्ट के पीछे क्या वजह रही होगी। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी यहां एक बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।