क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रिकॉर्डतोड़ गर्मी से बेहाल हुए लोग, डॉक्टर भी परेशान

लगातार बढ़ते तापमान से आम जान-जीवन तो प्रभावित हो ही रहा है इससे डॉक्टर भी चिंतित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। मार्च से ही रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी अप्रैल शुरू होने के साथ ही और भी ज्यादा कहर ढाने लगी है। जिस तरह से गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं और पारा बढ़ता जा रहा है, उससे ना सिर्फ आम जान-जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि डॉक्टर भी चिंतित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

देशभर में गर्मी का कहर, डॉक्टर भी परेशान

यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म दिन

यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म दिन

रविवार को देशभर में लू और गर्मी से लोगों को बेहाल किया। यूपी में बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रविवार को देश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। यूपी के वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, मेरठ, कानपुर और बरेली समेत ज्यादातर शहरों में लोग लू और गर्मी से बेहाल दिखे।

दिल्ली से बंगाल तक सब बेहाल

दिल्ली से बंगाल तक सब बेहाल

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस और इसके बाद जैसलमेर में पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और लू से पिछले एक हफ्ते में देश के कई हिस्सों से कई लोगों की मौत भी हुई है।

अगले दो दिनों में ओले और आंधी

अगले दो दिनों में ओले और आंधी

मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के बाद तापमान गिरने की बात कही है। पंजाब, हरियाणा और इसके पास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटो में आंधी के साथ ओले गिरने तथा हल्की बारिश की संभावना है। गेंहू की फसल के पता होने के चलते इससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है तो वहीं तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिल सकती है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी से बचाव ही इस मौसम में बीमारियों से बचने का रास्ता है। इसके लिए पेय-पदार्थों का खूब सेवन करें। डॉक्टरों की सलाह है कि दिन में जब भी घर से निकले कुछ खा कर और पानी पी कर ही निकले खाली पेट बाहर ना जाएं। तेज धूप में, खासतौर से दोपहर में बेकाम घर से बाहर जाने से बचें। गर्मियों में हरे पत्ते वाली सब्जियां, विटामिन सी से युक्त रसीले फल और नींबू पानी लेना चाहिए। बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छाछ पीना भी फायदेमंद होता है।

Comments
English summary
temperature Rising highly in country doctors worried
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X